वायरल न्यूज़

रोहित शेट्टी की फिल्म नहीं, असली रोड एक्सीडेंट है ये, तीन कारें टकराईं, एक पहुंच गई दूसरी के ऊपर, Video ने सबको चौंकाया

सोशल मीडिया पर एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार दूसरी कार के ऊपर पलटी हुई नजर आती है। हादसे का यह चौंकाने वाला नजारा देखकर लोग हैरान हैं।

Image

भयानक सड़क हादसे का वीडियो हो रहा वायरल (X/@vijeshetty)

सड़क हादसे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में जो वीडियो देखने को मिल रहा है, उसे देख कोई भी अपना सिर पकड़ लेगा। यह वीडियो इतना खौफनाक है कि देखने वाले लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। हर कोई इस हादसे से इतना अचंभा है कि सब इसी सोच में डूबे हुए हैं कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे?

सड़क पर ऐसा हादसा, एक कार चढ़ गई दूसरी के ऊपर

वायरल वीडियो (Viral Video) में सड़क किनारे तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई देती हैं। इन्हें देखकर पहले तो यह लगता है कि कोई सामान्य एक्सीडेंट होगा, लेकिन जैसे ही कैमरा आगे बढ़ता है, नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार दूसरी कार के ऊपर पलटी हुई दिख रही है। वहीं पास में एक और चार पहिया वाहन डिवाइडर को तोड़ उसमें घुस गई है। जिसका साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दिल दहला देगा ये सड़क हादसा

वीडियो (Video) देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर काफी तेज रही होगी। हालांकि यह हादसा कब और कहां हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि इस दुर्घटना में किसी को चोट लगी या नहीं। लेकिन हादसे के बाद का यह नजारा सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Video देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?

यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @vijeshetty नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया, "भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं अपने आप में एक केस स्टडी हैं।" देखते ही देखते वीडियो को हजारों लोगों ने इसे देखा और सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है?" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "ये तो फास्ट एंड फ्यूरियस का इंडियन वर्जन लग रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसे सीन अब असल जिंदगी में भी दिखने लगे हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article