सुनील शेट्टी के साहबजादे अहान शेट्टी जल्द ही सनकी नाम की एक्शन एंटरटेनर में दिखाई देंगे, जिसे डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई बनाने जा रहे हैं। टीनू ने दर्शकों को रुस्तम और मिशन रानीगंज जैसी शानदार फिल्में दी हैं, जो अपने कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। अहान और टीनू 30 अक्तूबर से अपनी एक्शन एंटरटेनर शुरू करेंगे, जिसे ज्ञानेंद्र वासुदेव ने लिखा है। ये फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बॉर्डर में अपने शानदार एक्टिंग के लिए सराहे गए अहान सनकी के लिए लगातार कमर कस रहे हैं और जल्द ही भोपाल की तरफ बढ़ेंगे, जहां इसका पहला शेड्यूल शूट किया जाएगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana के बाद SS Rajamouli के साथ Mahabharata बनाएंगे Namit Malhotra?
सनकी का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं, जिसकी कहानी को गुप्त रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की डिटेल्स को लोगों से छुपाकर रखा जाए ताकि इसके बारे में किसी को जानकारी ना मिले। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन के दौरान दर्शकों को कहानी के बारे में जानकारी देंगे। फिल्म में अहान एकदम अलग अवतार में दिखेंगे, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ‘खुशी के पास वापस मत जाना’, Vedang Raina को Janhvi Kapoor ने क्यों दी ऐसी सलाह?
Ahan Shetty के लिए क्यों अहम है Sanki?
फिल्म तड़प से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले अभिनेता अहान शेट्टी के लिए सनकी काफी अहम है। तड़प में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था लेकिन ये कोरोना काल के दौरान रिलीज हुई थी, जिस कारण ये बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल नहीं रही थी। इसके बाद वो बॉर्डर 2 में दिखे, जो एक मल्टीस्टारर थी। ये दोनों ही फिल्में सफल रही हैं लेकिन इनका डायरेक्ट फायदा अहान को नहीं मिला है। अगर सनकी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती है तो ये अहान शेट्टी के लिए बड़ी अचीवमेंट होगी और उन्हें एक दमदार एक्टर के तौर पर दर्शकों में पहचान भी मिल जाएगी।
