सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी का अनोखा जुगाड़ वायरल हो जाता है तो कभी कोई ऐसा नजारा सामने आ जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑटो दिखाई देता है, लेकिन पहली नजर में उसे देखकर कोई नहीं कह पाएगा कि यह सच में ऑटो है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ऑटो पर लटका दिया इतना सामान कि पहचानना हुआ मुश्किल
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने ऑटो पर इतना ज्यादा सामान लादकर सड़क पर निकलता है कि पूरा वाहन ही सामान की आड़ में छिप जाता है। चारों तरफ अलग-अलग तरह का घरेलू सामान, प्लास्टिक के सामान और दूसरी चीजें टंगी हुई हैं। दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई छोटा सुपरमार्केट ही सड़क पर आ गया हो।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mysorebajjii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया, "ये अब ऑटो नहीं रहा, ये चलता-फिरता सुपरमार्केट है।" पोस्ट वायरल होते ही लाखों लोगों की नजर इस पर पड़ी और लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। वीडियो देखने वाले लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ड्राइवर को सामने का रास्ता कैसे दिखाई देता होगा। कई लोगों ने मजाक में कहा कि यह ऑटो नहीं, बल्कि "चलता-फिरता मॉल" है। एक यूजर ने लिखा, "सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि ड्राइवर इसमें बैठता कहां से होगा?" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "ये ऑटो नहीं, पूरा मोबाइल मार्केट है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या इतनी लोडिंग की इजाजत भी होती है?" वहीं कुछ लोगों ने इसे शानदार देसी जुगाड़ बताया, जबकि कई लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
