एजुकेशन

HBSE Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर से होंगे शुरू, देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और फीस

HBSE Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए एचबीएसई द्वारा 30 अक्टूबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्कूल द्वारा पूरी की जाएगी।

Image

Haryana Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

HBSE Haryana Board Exam 2027: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली सेकेंडरी यानी कक्षा 10वीं और सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 के लिए आधिकारिक तौर पर बिगुल बजा दिया गया है। बोर्ड ने रेगुलर छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू करने की घोषणा की है। यह सुविधा राजकीय, गैर-राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ गुरुकुलों और विद्यापीठों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी लागू है। सभी विद्यालय प्रमुखों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

HBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 महत्वपूर्ण तिथियां

हरियाणा बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए स्पष्ट तिथियां और विलंब शुल्क संरचना जारी की है:

आवेदन की अवधिविलंब शुल्क
30 अक्तूबर से 26 नवंबर 2026बिना किसी विलंब शुल्क के
27 नवंबर से 30 नवंबर 2026100 रुपये
01 दिसंबर से 04 दिसंबर 2026300 रुपये
05 दिसंबर से 08 दिसंबर 20261,000 रुपये
नोट: बोर्ड के अनुसार 8 दिसंबर 2026 के बाद किसी भी स्थिति में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए अंतिम समय के रश से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आवेदन शुल्क

10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा और अन्य निर्धारित शुल्क निम्न प्रकार हैं:

शुल्क का प्रकार10वीं (सेकेंडरी)12वीं (सीनियर सेकेंडरी)
परीक्षा शुल्क1,150 रुपये1,200 रुपये
माइग्रेशन शुल्क100 रुपये100 रुपये
कुल सामान्य शुल्क1,250 रुपये1,300 रुपये
प्रायोगिक विषय शुल्क₹100 प्रति विषय (अतिरिक्त)100 रुपये प्रति विषय (अतिरिक्त)
अतिरिक्त विषय शुल्कलागू नहीं200 रुपये (अतिरिक्त)

स्कूल प्रमुखों द्वारा भरे जाएंगे फॉर्म

ध्यान दें कि छात्र व्यक्तिगत रूप से बोर्ड वेबसाइट पर जाकर फॉर्म नहीं भर सकेंगे। यह जिम्मेदारी पूरी तरह विद्यालय के प्रमुखों की होगी। इसलिए स्कूलों को सलाह है कि वह समय रहते सभी छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है -

स्टेप 1 - सबसे पहले हरियाणा बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल `bseh.org.in` पर जाएं।

स्टेप 2 - स्कूल के आधिकारिक 'School Login ID' और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

स्टेप 3 - 'Board Exam 2027 Online Registration' लिंक पर क्लिक करके दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

स्टेप 4 - स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार छात्रों का व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक अपलोड करें।

स्टेप 5 - फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों का स्कूल रजिस्टर से मिलान करें।

APAAR ID और UDISE Code को लेकर बोर्ड के कड़े निर्देश

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरने में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी:

UDISE Code: ऑनलाइन फॉर्म में विद्यालय का यूडीआईएसई कोड भरना अनिवार्य है।

APAAR ID: आवेदन प्रक्रिया में अपार आईडी दर्ज करने का विकल्प फिलहाल ऑप्शनल रखा गया है।

फोटो व हस्ताक्षर में गलती: परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो या हस्ताक्षर से जुड़ी गलतियों में संशोधन नहीं किया जाएगा। किसी भी त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रमुख की होगी।

तकनीकी सहायता एवं हेल्पलाइन

ऑनलाइन आवेदन के दौरान यदि किसी स्कूल या शिक्षक को तकनीकी समस्या आती है, तो वे सीधे भिवानी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध सपोर्ट सेक्शन की मदद ले सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article