वायरल न्यूज़

VIDEO: शख्स का अनोखा कारनामा, बनाया हवा में उड़ने वाला 'फ्लाइंग स्केटबोर्ड', नजारा देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: साइंस फिक्शन फिल्मों में दिखने वाला 'फ्लाइंग होवरबोर्ड' अब हकीकत बन चुका है। चीन के एक टेक व्लॉगर ने अपने हुनर और देसी जुगाड़ के बल पर एक ऐसा मानव-चालित फ्लाइंग होवरबोर्ड तैयार किया है, जिसे देखकर इंटरनेट की दुनिया दंग रह गई है।

Image

चीन शख्स का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @chengdu_china)

Viral Video: आपने 'मार्वल' की फिल्मों में 'आयरन मैन' या 'ग्रीन गोब्लिन' को हवा में किसी स्केटबोर्ड या सूट के सहारे उड़ते हुए जरूर देखा होगा। अक्सर ऐसा लगता था कि ये चीजें सिर्फ बड़े पर्दे और वीएफएक्स की दुनिया तक ही सीमित हैं। लेकिन, चीन के एक युवा टेक व्लॉगर ने इस काल्पनिक सोच को धरातल पर सच कर दिखाया है। इस प्रतिभावान व्लॉगर ने खुद अपने हाथों से एक ऐसा मैंड फ्लाइंग होवरबोर्ड तैयार किया है, जिस पर बैठकर या खड़े होकर कोई भी व्यक्ति आसानी से हवा में सफर कर सकता है।

हाल ही में सामने आए इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह शख्स अपने अनोखे और हाई-टेक होवरबोर्ड के साथ अलग-अलग लोकेशन्स पर उड़ान भरता है। शुरुआत में शख्स समतल सड़क और खुले मैदानों में होवरबोर्ड का संतुलन साधते और आसानी से लैंड और टेकऑफ करते दिखता है। होवरबोर्ड के चारों ओर लगी चमकदार नीली नियॉन लाइट्स रात के समय इसे बिल्कुल किसी एलियन शिप या साइंस-फिक्शन डिवाइस जैसा लुक देती है। हद तो तब हो गई जब यह टेक व्लॉगर विशाल पहाड़ों, गहरी घाटियों और पानी के ऊपर इस होवरबोर्ड के जरिए उड़ता नजर आया। होवरबोर्ड में बहु-दिशात्मक रोटर्स और हेवी-ड्यूटी प्रोपेलर्स लगे हैं, जो इसे हवा में स्थिर रखने और दिशा बदलने में मदद करते हैं। तकनीकी विशेषज्ञों और इंटरनेट यूजर्स के अनुसार, इस होवरबोर्ड को बनाने में ड्रोन तकनीक, शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर्स और बेहद संतुलित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग किया गया है। होवरबोर्ड को उड़ाने वाला व्यक्ति अपने शरीर के संतुलन और एक रिमोट कंट्रोलर के जरिए इसकी दिशा और ऊंचाई तय करता है। वीडियो में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन सभी उड़ानों की शूटिंग से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और संबंधित विभागों से पूर्व अनुमति भी ली गई थी। देखें वीडियो...

उड़ने वाला 'फ्लाइंग स्केटबोर्ड'

इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को chengdu_china नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह भविष्य का पर्सनल ट्रांसपोर्ट है। अब ट्रैफिक में फंसने का कोई झंझट नहीं रहेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि चीनी लोगों की टेक इन्वेंशन और जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं है, अब तो लगता है ये सच में उड़ सकते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article