आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत
आज की ताजा खबर लाइव, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [अमेरिका ईरान], [राजा भैया], [कांग्रेस हमला प्रधानमंत्री मोदी] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं! उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया?। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला नजारा, सफेद चादर में लिपटीं पहाड़ियां। बारिश और गिरते तापमान से ठिठुरे श्रद्धालु, प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था कर यात्रियों को गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ रखने की दी सलाह। इसके अलावा, विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें- देश व विदेश की अन्य जरूरी खबरें
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत
पेट्रोल भरा गैलन के फटने से बाइक में लगी आग.... 5 झुलसे...2 की हालत नाजुक
झुलस गए....वही दो की हालत नाजुक बताई गई है....इस घटना के बाद मौके पर बनी अफरातफरी की स्थिति लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे...घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है वही इस घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है... अगलगी की घटना में बरूराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा निवासी गया साह,राजेपुर ओपी क्षेत्र के परसौनीनाथ गांव के निवासी असरफ हुसैन,नूर मोहम्मद और जियाउल हक तथा फुलवरिया निवासी अफरोज शामिल हैं जबकि गया साह और जियाउल हक की हालत गंभीर बताई गई है...
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बरूराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा निवासी गया साह अपनी बाइक से फुलवरिया चौक पहुंचे थे और वह वहां मटन खरीदने के लिए रुके थे तभी इसी दौरान बाइक पर रखा पेट्रोल से भरा गैलन नीचे गिर गया और सड़क पर गिरे गैलन के ऊपर से बस का चक्का चढ़ने के कारण वह फट गया और फिर इससे पेट्रोल आसपास फैल गया और कुछ ही देर में हादसे की स्थिति गंभीर हो गई...गैलन से निकला पेट्रोल पास की मटन दुकान में जल रहे चूल्हे के संपर्क में आ गया और इसके बाद अचानक आग भड़क उठी और इस दौरान गया साह की बाइक उसकी चपेट में आ गई... इस आग की लपटों से आसपास मौजूद लोग भी झुलस गए है...आग भड़कते ही लोग सुरक्षित जगह की ओर सभी भागने लगे, जबकि कुछ लोग घायलों को बचाने में जुट गए...
पूरे मामले में एसडीपीओ सरैया अभिजित कौर ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में करवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है...इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है घटना का कारण कि जांच किया जा रहा है... प्रारंभिक जानकारी में तीन लोग के झुलसने की जानकारी थी और मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है कि घटना की वास्तविक कारण क्या थी....
केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला नजारा, सफेद चादर में लिपटीं पहाड़ियां
केदारनाथ धाम में कुछ दिन पहले भी बर्फबारी हुई थी। अब एक बार फिर बर्फ गिरने से यहां ठंड का असर और बढ़ गया है। सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के चलते धाम का वातावरण ठंडा बना हुआ है। पहाड़ियों पर जमी बर्फ और आसमान में छाए बादलों के बीच केदारपुरी का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। बर्फबारी के चलते धाम की चोटियां सफेद नजर आ रही हैं, वहीं बारिश और तापमान में गिरावट ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
अमरोहा में मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन, दो पनीर फैक्ट्रियां सील
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमरोहा के गजरौला में कार्रवाई की है। मुरादाबाद की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुमराला चौकी के निकट पनीर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा।जांच के दौरान टीम ने मौके पर भारी मात्रा में पनीर, दूध और अरारोट बरामद कर नष्ट कराया। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर 2080 किलो पनीर, 4600 लीटर दूध और 60 किलो अरारोट को नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।कार्रवाई के बाद दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। फैक्ट्रियों में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।हालांकि, खाद्य सामग्री में किस तरह की मिलावट थी और इसकी पुष्टि हुई है या नहीं, यह जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। अब विभाग की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
कांग्रेस का पीएम मोदी का बड़ा हमला
मोदी जी,
ट्रोलिंग बंद कीजिए। करोड़ों परिवार कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोजगार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है।
अहंकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार करिए!
वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, पटना की जनता ने स्पष्ट रूप से आपकी नीतियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।'
बिहार के टेंडर घोटाले में ईडी की रडार पर बिहार के कई आईएएस अधिकारी
ईडी ने बुधवार को 2013 बैच के आईएएस और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार से की पूछताछ
बुधवार को आईएएस धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे तक हुई पूछताछ
पूछताछ में ठेकेदार रिशुश्री से उनके निजी एवं वित्तीय संबंधों को लेकर पूछताछ की गयी
सूत्रों के मुताबिक.. धर्मेंद्र कुमार पर रिशुश्री के पैसे पर परिवार समेत विदेश यात्रा करने का आरोप
ईडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है
टेंडर मैनेज करने के आरोपों की जांच
ईडी आईएएस अधिकारी आनंद किशोर और संतोष मल्ल से भी पूछताछ करने वाली है
ईडी ने पिछले दिनों अन्य आईएएस अधिकारियों से भी पूछताछ की है
मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव सुनील यादव से हुई थी पूछताछ
सोमवार को महिला आईएएस अभिलाषा शर्मा से पूछताछ हुई थी
ईडी आईएएस अधिकारी योगेश सागर से भी पूछताछ करेगी
पानी की किल्लत से किसान परेशान
किसान गंगाधर चंदलवाड के मुताबिक, क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हैं। केले की फसल को बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में फसल की सिंचाई के लिए कुएं में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में फसल को बचाना मुश्किल होने के कारण उन्होंने केले की पूरी फसल को उखाड़ने का फैसला लिया।
जिले में दिन-ब-दिन पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। पानी की कमी के चलते खेती-किसानी पर संकट मंडरा रहा है और किसानों के सामने अपनी फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
गंगाधर चंदलवाड का यह कदम सूखे, पानी की किल्लत और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों की बढ़ती परेशानी को उजागर करता है।
महाराष्ट्र के बाकी जिलों मैं भी सूखे के कारण किसानों की खड़ी फसल सूखने से किसानों का लाखों का नुकसान हो रहा है।नंदुरबार मैं भी एक किसान ने केले की सूखती फसल से दुखी होकर पंद्रह लाख की केले की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर फिरा दिया है
17 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, ग्रामीणों बोले नशे ने ली जान
फाजिल्का जिले के गांव घट्टियांवाली जट्टां में आज 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के एक घर में बेड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने युवक की मौत के पीछे चिट्टे के नशे को जिम्मेदार ठहराते हुए गांव में नशे की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच में जुटी है ।
मृतक की पहचान अभिजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। गांव निवासी बाज सिंह, गुरदास सिंह, वकील सिंह ने कि अभिजोत दसवीं पास था। परिवार के सदस्य जब उसकी तलाश करते हुए गांव के एक घर में पहुंचे तो वह वहां बेड पर मृत अवस्था में मिला। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अभिजोत सिंह के पिता हरजिंदर सिंह की भी करीब सवा साल पहले मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पिता की मौत भी चिट्टे के नशे के कारण हुई थी। उस समय उनका शव नहर के किनारे मृत अवस्था में मिला था। अब बेटे की मौत के बाद परिवार में उसकी दादी और मां ही रह गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नशे ने इस परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस घर से अभिजोत का शव मिला है, वहां नशे की बिक्री होती है। मौके पर ग्रामीणों ने नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाले लाइटर और अन्य सामान भी दिखाया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में एक अन्य युवक की भी चिट्टे के कारण मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि गांव में नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि गांव की गलियों में चिट्टा इस तरह बिक रहा है, जैसे किराना दुकान से चीनी मिलती हो।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस होती भी दिखाई दी। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बयान दर्ज करवाने के लिए कहते नजर आए और उन्होंने कहा कि बयान मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। गांव में नशे की कथित बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच ’इंस्टाग्राम’ और ’फेसबुक’ पर तीन अलग-अलग आईडी से पिछले एक सप्ताह से राजा भैया को कथित तौर पर गाली-गलौज भरे संदेश भेजे जा रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
गोपीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि ’राज शूटर ऑफिशियल’, ’एम राज शूटर’ और ’एम शूटर’ नाम की आईडी से विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए।
उन्होंने बताया कि जनसत्ता दल की भदोही जिला इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले में बुधवार शाम गोपीगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके साथ सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि 23 अक्टूबर से लगातार सोशल मीडिया के जरिए राजा भैया को धमकी दी जा रही थी।
उन्होंने बताया कि शिकायत और उपलब्ध कराए गए संदेशों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अज्ञात आईडी धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स और संदेशों की जांच कर रही है, ताकि कथित तौर पर धमकी देने वालों की पहचान की जा सके।
पांडेय ने कहा कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा
दोनों राजनयिकों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक ईरान पर नए हमले करने का अंतिम निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, ट्रंप बार-बार कह चुके हैं कि वह अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों के बाद नए सैन्य हमले का आदेश देने पर विचार कर रहे हैं।
ट्रंप की इन धमकियों और सहयोगी देशों को संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की अमेरिका की ताजा सलाह से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर शुरू हो सकते हैं।
’व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) और अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तेहरान अब भी कूटनीति को सफल होने का मौका दे रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान मध्यस्थों के साथ मिलकर उन विचारों पर विचार कर रहा है, जिन्हें तेहरान ने पिछले महीने पेश किए गए एक प्रस्ताव में शामिल किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उस प्रस्ताव को तत्काल खारिज कर दिया था।
अराघची ने कहा कि ईरान अब भी चाहता है कि उस प्रस्ताव को युद्धविराम पर लौटने के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाए।
इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर संबंधित पक्षों से ’’समझदारी दिखाने और तनाव कम करने में मदद के लिए राजनीतिक समाधान तलाशने’’ की अपील की।
मंत्रालय ने फरवरी के अंत में शुरू हुए युद्ध में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान दोबारा शुरू होने से रोकने का भी आग्रह किया। राजनयिकों ने बताया कि अमेरिका ने क्षेत्रीय सहयोगियों को सूचित किया है कि सैन्य कार्रवाई का नया दौर कई दिनों तक चल सकता है।
हालांकि, क्षेत्रीय अधिकारी इस आशंका को लेकर तैयारी कर रहे हैं कि ईरान और उसके सहयोगी संगठन जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं, जिससे संघर्ष और भी लंबे समय तक चल सकता है।
