वायरल न्यूज़

दीदी तो खिलाड़ी निकली...दुकान मालिक देखता रह गया और सोने का डिब्बा ले उड़ी महिला, देखें CCTV वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शातिर अंदाज में बड़ी ही सफाई से काउंटर पर रखे सोने के पेंडल वाले डिब्बे पर हाथ साफ कर देती है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

महिला ने अनोखे अंदाज में की चोरी (तस्वीर साभार- @Manoj_Indore)

Viral Video: सर्राफा बाजार में चोरी की वारदातें तो आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक सर्राफा प्रतिष्ठान में खरीदारी करने आई महिलाओं की एक गैंग ने बेहद ही शातिराना अंदाज में 280 ग्राम सोने के पेंडल से भरा पूरा डिब्बा ही पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV Video ) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह 'लेडीज गैंग' सुनियोजित साजिश के तहत दुकान में दाखिल हुई और दुकानदार को अपनी बातों के जाल में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया।

फुटेज के मुताबिक, महिलाएं दुकान में गहने देखने के बहाने आकर बैठती हैं। उनके साथ एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर किसी का शक न होने देने के लिए किया जाता है। महिलाएं दुकानदार से बार-बार ऊपरी रैक में रखे गहने दिखाने की जिद करती हैं। जैसे ही दुकानदार पीछे मुड़कर ऊपर लगे रैक से डिब्बे या जेवर निकालने में व्यस्त होता है, नीचे बैठी महिला बड़ी ही सफाई से काउंटर पर रखे सोने के पेंडल वाले डिब्बे पर हाथ मार देती है। डिब्बे को झट से अपनी साड़ी के नीचे छुपा लिया जाता है और चेहरे पर ऐसा भाव रखा जाता है जैसे कुछ हुआ ही न हो। देखें वीडियो...

महिलाओं ने किया खेल

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये महिला तो खिलाड़ी निकली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर कर रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को Manoj_Indore नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article