अध्यात्म

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Delhi NCR Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Delhi NCR Today, दिल्ली, गुड़गांव, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद में आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय की सबसे सटीक जानकारी यहां देखें: Delhi (8:12 PM), Noida (8:11 PM), Faridabad (8:12 PM), Ghaziabad (8:10 PM), Greater Noida (08:11 PM), Gurugram (08:13 PM)

Image

दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Delhi NCR Today (चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय): करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को आज चांद निकलने का इंतजार है। 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रख रही हैं। शाम को करवा चौथ की पूजा के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है और चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR में आज चांद कितने बजे निकलेगा और चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही समय क्या है?

दिल्ली में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8:12 बजे है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में करीब 8:11 बजे, फरीदाबाद में 8:12 बजे और गुरुग्राम में 8:13 बजे चंद्रमा के दिखने का अनुमान है। ग्रेटर नोएडा के लिए अलग-अलग पंचांगों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर मिल रहा है।

इस बीच दिल्ली-NCR में बादल, बारिश और गरज के साथ हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में चंद्रमा अपने निर्धारित समय पर उदय हो सकता है, लेकिन बादलों के कारण उसके दर्शन देर से हो सकते हैं। जानिए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में चांद निकलने का अनुमानित समय क्या है।

दिल्ली-NCR में आज करवाचौथ का चांद कितने बजे निकलेगा

करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलने की परंपरा है। दिल्ली-NCR में केवल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि हरियाणा के 14 जिले, उत्तर प्रदेश के 8 जिले और राजस्थान के 2 जिले भी शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में एक से कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। आज 29 अक्टूबर को प्रमुख शहरों के लिए अनुमानित समय इस प्रकार है।

जिला या शहर

चांद दिखने का अनुमानित समय

दिल्ली

रात 8:12 बजे

फरीदाबाद

रात 8:12 बजे

गुरुग्राम

रात 8:13 बजे

झज्जर

रात 8:15 बजे

रोहतक

रात 8:14 बजे

सोनीपत

रात 8:12 बजे

पानीपत

रात 8:11 बजे

करनाल

रात 8:10 बजे

जींद

रात 8:14 बजे

रेवाड़ी

रात 8:16 बजे

नूंह (मेवात)

रात 8:14 बजे

पलवल

रात 8:13 बजे

भिवानी

रात 8:16 बजे

चरखी दादरी

रात 8:16 बजे

महेंद्रगढ़

रात 8:18 बजे

गाजियाबाद

रात 8:10 बजे

नोएडा

रात 8:11 बजे

ग्रेटर नोएडा

रात 8:11 बजे

बुलंदशहर

रात 8:10 बजे

हापुड़

रात 8:09 बजे

मेरठ

रात 8:09 बजे

बागपत

रात 8:11 बजे

शामली

रात 8:09 बजे

मुजफ्फरनगर

रात 8:07 बजे

अलवर

रात 8:15 बजे

भरतपुर

रात 8:14 बजे

करवा चौथ 2026 पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है

करवा चौथ पर चंद्रोदय से पहले शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। दिल्ली के लिए करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक है। इस दौरान पूजा की थाली सजाकर करवा माता की पूजा, कथा श्रवण और दूसरी पारंपरिक रस्में पूरी की जा सकती हैं। पूजा का समय और चंद्रोदय का समय अलग-अलग हैं। इस कारण शाम की पूजा पूरी करने के बाद चंद्रमा के निकलने का इंतजार करें।

बादलों की वजह से न दिखे चांद तो कैसे खोलें व्रत

करवा चौथ पर बादलों या बारिश के कारण चंद्रमा दिखाई न दे, तो व्रत खोलने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय अपनाए जा सकते हैं। इसके लिए पूजा की थाली या लाल कपड़े पर चावल से चंद्रमा की आकृति बनाएं, उस पर रोली और अक्षत लगाकर ‘ॐ चंद्राय नमः’ या ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें और अर्घ्य दें। इसके अलावा, भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का स्मरण करते हुए शिव-पार्वती की पूजा करके भी व्रत खोल सकती हैं।

अपने शहर के पंचांग में बताए गए चंद्रोदय के समय के बाद चंद्रमा की दिशा की ओर मुख करके जल अर्पित करने की परंपरा भी है। कुछ मान्यताओं में पति के दर्शन करके या उनके हाथों से जल पीकर व्रत खोल सकती हैं, क्योंकि पति को परमेश्वर मानकर व्रत खोला जाता है। यदि चंद्रमा लंबे समय तक दिखाई न दे, तो अपने परिवार की परंपरा के अनुसार पुरोहित से सलाह लें।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!