Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुदरत और इंसानी तालमेल के खूबसूरत वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमारे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में तमिलनाडु के तटीय इलाके से सामने आया एक नया ड्रोन वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। अगर आपने अब तक आसमान से समुद्र की विशालता देखी है, तो यह नजारा आपके देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल देगा।
तमिलनाडु के फिरोजा-नीले पानी में सैकड़ों मछुआरों की नावें जब एक साथ तैरती हैं, तो ऐसा लगता है कि पूरा समुद्र एक विशाल कैनवास में बदल गया है। लहरों और हवा के संग नावों की 'जुगलबंदी' वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समुद्र का पानी बेहद पारदर्शी और नीले रंग का है। इसके ऊपर बिखरी हुई लाल, नीली, पीली और हरी रंग-बिरंगी नावें हवा और समुद्री लहरों के साथ बिल्कुल एक ही दिशा में बह रही हैं। ऊपर से लिया गया यह एरियल शॉट एक अद्भुत भ्रम पैदा करता है- मानो नीले आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ रही हों या फिर समुद्र के पानी में अनगिनत सितारे तैर रहे हों। नावों की यह व्यवस्थित लेकिन प्राकृतिक फैलावट तटरेखा को एक चलती-फिरती कलाकृति का रूप दे देती है। मछुआरों का यह दैनिक जीवन ऊपर से देखने पर किसी बड़ी कलात्मक मास्टरपीस से कम नहीं लगता। प्रकृति और संस्कृति का ऐसा खूबसूरत संगम कम ही देखने को मिलता है। देखें वीडियो...
मनमोहक नजारा
आमतौर पर समुद्र तट को हम किनारों से देखते हैं, लेकिन इसका टॉप-डाउन ड्रोन शॉट लोगों को एक नया और जादुई अनुभव दे रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि यह नजारा मन को बेहद शांति देने वाला है। यह वीडियो दिखाता है कि दक्षिण भारत के समुद्र तट प्राकृतिक सुंदरता से कितने समृद्ध हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
