वायरल न्यूज़

Video: 200 रुपए का कूपन और 6 साल बच्चे को मिल गया 50 लाख की फॉर्च्यूनर, जानें क्या है पूरा मामला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक मजेदार मामला छाया हुआ है। जहां एक दादी ने अपने पोते को 200 रुपए का एक कूपन खरीद कर दिया था। इस कूपन के जरिए उन्हें 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर गाड़ी मिल गई।

Image

200 रुपए में बदल गई किस्मत (तस्वीर साभार- AI)

Viral Video: कहते हैं 'जब किस्मत मेहरबान हो, तो गधा भी पहलवान बन जाता है' और अगर बात लॉटरी या लकी ड्रॉ की हो, तो इंसान की तकदीर बदलते देर नहीं लगती। सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक ऐसी ही हैरान करने वाली और दिल को खुश कर देने वाली कहानी तेजी से वायरल हो रही है। यहां महज 200 रुपये के एक छोटे से कूपन ने एक परिवार के बरसों पुराने सपने को सच कर दिखाया है। आइए, जानतें है क्या है पूरा मामला?

यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के सीलमपुरा इलाके का है। यहां रहने वाली किरण रायकवार कुछ समय पहले आभापुरी धाम में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान वहां एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया था। त्योहार के उत्साह में दादी किरण ने बिना किसी बड़े उम्मीद के सिर्फ 200 रुपये खर्च कर एक लकी कूपन खरीदा। जब कूपन पर नाम लिखने की बारी आई, तो उन्होंने उस पर अपने लाडले 6 साल के पोते मेदांश रायकवार का नाम दर्ज करवा दिया। उस वक्त किसी को सपने में भी अंदाजा नहीं था कि यह 200 रुपये का पर्चा आगे चलकर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने वाला है। मध्यमवर्गीय परिवारों में एक बड़ी और लग्जरी कार खरीदना हर किसी का सपना होता है। मेदांश के दादा और पिता पिछले करीब दो सालों से एक दमदार एसयूवी घर लाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन आर्थिक जिम्मेदारियों और बजट के चलते यह सपना बार-बार टल रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। जब साल 2026 में उस लकी ड्रॉ के आधिकारिक परिणाम घोषित किए गए, तो बुरहानपुर के उस पंडाल में सबसे बड़ा धमाका हुआ। लकी ड्रॉ का फर्स्ट प्राइज सीधे 6 साल के मेदांश रायकवार के नाम पर निकला। इनाम में कोई छोटी-मोटी चीज नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों की शान कही जाने वाली करीब 50 लाख रुपये कीमत की 'टोयोटा फॉर्च्यूनर'गाड़ी उनके नाम हो गई।

200 रुपए में खुल गई किस्मत

जैसे ही यह खबर परिवार को मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि मात्र 200 रुपये का निवेश उन्हें इतना बड़ा रिटर्न दे सकता है। जब फॉर्च्यूनर गाड़ी आधिकारिक तौर पर परिवार को सौंपी गई, तो इलाके में जश्न का माहौल बन गया। घर के बाहर ढोल-नगाड़े और ताशे बजाए गए। परिवार के सदस्यों ने नई नवेली फॉर्च्यूनर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान का शुक्रिया अदा किया। इस मासूम बच्चे की इस अचानक खुली किस्मत को देखने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। वहीं, इस पूरे मामले पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाईसाहब! कोई हमें भी ऐसा लकी ड्रॉ दिला दो, यहां तो 200 रुपये में सीधे फॉर्च्यूनर निकल आई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादी की दुआ और पोते का भाग्य काम कर गया, इसे कहते हैं असली जैकपॉट। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article