क्रिकेट

Ranji Trophy: प्रदीप्ता प्रमाणिक के फिरकी में फंसा केरलम, बंगाल के खिलाफ मिली करारी हार

प्रदीप्ता प्रमाणिक के दस विकेट और शाहबाज अहमद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में केरलम को पटखनी देकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Image

बंगाल क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Kerala Cricket X)

मंगलापुरम (केरलम): स्पिनर प्रदीप्ता प्रमाणिक के दस विकेट और शाहबाज अहमद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में गुरुवार को केरलम को 287 रन से हराया। जीत के लिये 408 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केरलम ने चार विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया और 38.4 ओवर में 120 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। बंगाल की यह इस सत्र में लगातार तीसरी जीत है और 18 अंक लेकर वह ग्रुप सी में शीर्ष पर है।

दूसरी पारी में प्रमाणिक ने चटकाए 6 विकेट

अपना 19वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे प्रमाणिक ने दूसरी पारी में 51 रन देकर छह विकेट लिये जबकि पहली पारी में उन्होंने 44 रन देकर चार विकेट चटकाये थे। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में दो विकेट और मैच में पांच विकेट लिये। शाहबाज ने बंगाल की पहली पारी में 121 रन बनाने के साथ दोनों पारियों में दो दो विकेट लिये। बंगाल ने दो पारियों में 350 और 198 रन बनाकर केरलम को 408 रन का लक्ष्य दिया था । केरलम ने पहली पारी में 141 रन बनाये थे।

दिल्ली और रांची के बीच ड्रॉ हुआ मुकाबला

वहीं रांची में दिल्ली ओर झारखंड के बीच मैच में लगातार दूसरे दिन चक्रवात ’अर्णब’ के कारण हो रही बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका। ड्रॉ रहे मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर दिल्ली को तीन अंक मिले। झारखंड को एक ही अंक मिला। भुवनेश्वर में ओडिशा और सेना के बीच मैच में भी लगातार तीन दिन चक्रवात ’अर्णब’ के कारण खेल नहीं हो सका जिससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिला।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article