बॉलीवुड

Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत और आर माधवन के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

'तनु वेड्स मनु 3' में कंगना रनौत और आर माधवन की वापसी तय मानी जा रही है। निर्देशक आनंद एल राय ने साफ किया कि दोनों के बिना फ्रेंचाइजी आगे नहीं बढ़ेगी। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में..

Image

'तनु वेड्स मनु 3' को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

Tanu Weds Manu 3: फिल्मों के सीक्वल में नई कास्ट लाने का चलन भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन 'तनु वेड्स मनु' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने साफ कर दिया है कि इस रोमांटिक कॉमेडी की तीसरी किस्त बनी, तो उसमें आर माधवन और कंगना रनौत जरूर होंगे। यानी इस बार भी तनु और मनु की कहानी इन दोनों सितारों के बिना आगे नहीं बढ़ेगी। इससे पहले खबरें आई थीं कि फिल्म के तीसरे भाग में नई कास्ट देखने को मिल सकती है, लेकिन निर्देशक ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sara Ali Khan के केदारनाथ जाने पर भड़के मौलाना, बोले- 'इस्लाम में जायज नहीं...')

कंगना और माधवन के बिना अधूरी है कहानी

पीटीआई से बातचीत में आनंद एल राय ने कहा कि आर माधवन के बिना 'तनु वेड्स मनु' बनाना संभव नहीं है। उन्होंने साफ किया कि फिल्म का तीसरा, चौथा या पांचवां भाग बने, उसमें माधवन और कंगना ही नजर आएंगे। निर्देशक के इस बयान से उन फैंस को राहत मिल सकती है, जो एक बार फिर दोनों कलाकारों को साथ देखना चाहते हैं। साल 2011 में आई पहली फिल्म में आर माधवन ने मनु और कंगना ने तनु का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला और करीब 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 56 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' रिलीज हुई। इसमें कंगना दो अलग-अलग किरदारों में नजर आई थीं। फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्मों के ट्रेंड पर भी बोले निर्देशक

आनंद एल राय ने बातचीत के दौरान बॉलीवुड में चल रहे ट्रेंड पर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि फिल्म बनाने वालों को दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। उनके मुताबिक, बार-बार खुद को दोहराना सही नहीं है, लेकिन अपनी खास शैली को समझना भी जरूरी है। फिलहाल 'तनु वेड्स मनु 3' की रिलीज डेट या शूटिंग को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, निर्देशक के बयान ने साफ कर दिया है कि इस फिल्म की पहचान उसके पुराने कलाकार ही रहेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article