वायरल न्यूज़

अपनी चोंच खो बैठी चिड़िया, दूसरी अब रोज खिलाती है खाना, इस Viral Video ने सबको कर दिया इमोशनल

आमतौर पर हम यह सोचते हैं कि जानवर और पक्षी सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो इस वीडियो को देखिए यह आपकी सोच को बदल देगा।

Image

अपनी चोंच से चिड़िया को खाना खिलाती दूसरी चिड़िया (X/@Ravitiwariii_)

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग इमोशनल हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसने सीधे लोगों के दिल को छू लिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक चिड़िया दूसरी चिड़िया की मदद करती नजर आ रही है।

अपनी असहाय साथी को रोज खाना खिलाती है यह चिड़िया

इस वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी की चोंच का ऊपरी हिस्सा टूट गया है। जिससे वह ठीक से खाना नहीं खा पा रहा है। ऐसी स्थिति ने उसे कमजोर बना दिया है। आगे वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि चिड़िया की दूसरी साथी उसे अपनी चोंच से उसको खाना खिला रही है। वीडियो के टाइटल में बताया गया है कि वह चिड़िया अपनी साथी को हर रोज ऐसे ही खाना खिलाती है। यह नजारा इतना प्यारा और भावुक है कि इसे देखकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं।

इन चिड़ियों से इंसान भी सीखें

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद एक बात तो साफ समझ में आ रही है कि जब तक आपके अपने आपके साथ हैं, तब तक आपकी जिंदगी में कोई भी समस्या ज्यादा दिन टिक नहीं सकती। यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतुओं पर भी लागू होती है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Ravitiwariii_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जैसे कई लोग कह रहे हैं कि इंसानों को भी इस चिड़िया से सीख लेनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह सच्चा प्यार और दया का सबसे खूबसूरत उदाहरण है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article