शादी-ब्याह का सीजन चल रहा हो और डांस फ्लोर खाली रहे। ऐसा तो भारत में हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर डांस फ्लोर पर डांस कर रहे तमाम लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कभी-कभी इसी डांस फ्लोर पर लोगों को ऐसा टैलेंट देखने को मिल जाता है। जिसे देखने के बाद लोग उस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखने को मिला। जहां एक गांव के छोरे ने अपने जबरदस्त डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
लड़के ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का काले कपड़ों में डांस फ्लोर पर एंट्री मारता है और अपनी मस्ती में डांस करने लगता है। डांस करने के दौरान जब लोगों की नजर उसके सिर पर रखी थाली पर जाती है तो लोग हैरान रह जाते हैं। जी हां, जहां लोग टोपी या हैट पहनकर डांस करते हैं, वहीं इन भाईसाहब ने थाली को ही अपना फैशनेबल टोपी बना लिया। इसके बाद जैसे ही फ्लोर पर लगे डीजे में गाने बजने शुरू होते हैं वैसे ही यह शख्स डांस करते-करते ऐसे मूव्स दिखाता है जिसे देखने वाले दंग रह जाते हैं। उसके स्टेप्स इतने स्मूद और कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं कि लोगों को पॉप सॉन्ग के किंग माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की याद आ जाती है। खासकर लड़का जब अपने स्लो मूव्स और बॉडी कंट्रोल डांस फ्लोर पर दिखाता है तब उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर स्टेज पर उतर आया हो।
वीडियो देख लोगों ने लड़के को बताया देसी माइकल जैक्सन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो (Video) अपलोड होते ही वायरल हो गया। इसे इंस्टाग्राम पर @vivek_dancer_str नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोग इस लड़के का डांस देखने के बाद उसे देसी माइकल जैक्सन कहकर बुला रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अगर माइकल जैक्सन गांव में पैदा होते तो शायद ऐसे ही डांस करते।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “भाई ने तो बर्तन को ही अपना हथियार बना लिया।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
