वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी की जबरदस्त ताकत देखने को मिली। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी ने अपनी एक वार से सामने खड़ी पक्की दीवार को तोड़ दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
हाथी ने एक झटके में तोड़ दी दीवार
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक सड़क या गली के किनारे बनी ईंट और सीमेंट की बनी दीवार के करीब एक हाथी आता है और वह अपनी सूंड और शरीर का बल इस्तेमाल करते हुए सामने खड़ी दीवार को एक झटके में तोड़ देता है। दीवार के टूटते ही उसके बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर सड़क पर गिर जाते हैं और चारों तरफ धूल फैल जाती है।
दीवार टूटते ही सड़क पर मच गई खलबली
हाथी के इस दहशत को देख आस-पास के लोगों के बीच चीख-पुकार मच जाती है और लोग इधर-उधर भाने लगते हैं। वीडियो को लेकर बता दें कि हाथी जंगल का बेहद ही ताकतवर जानवर होता है। एक हाथी का वजन कई टन तक हो सकता है और उसकी सूंड इतनी ताकतवर होती है कि वह अपनी सूंड से आसानी से किसी पेड़ को उखाड़ सकता है और मजबूत दीवारों को भी गिरा सकता है।
वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोग हाथी की इस बेशुमार ताकत को देख दंग रह गए। वीडियो पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है, "लगता है अंबुजा सीमेंट से ये दीवार नहीं बनी थी।" दूसरे ने लिखा, "हाथी में इतनी ताकत होती है कि ये दीवार उन लोगों के लिए कार्डबोर्ड की तरह हैं।" वहीं, कई अन्य लोगों ने दीवार को बनाने में हुए भ्रष्टाचार पर लोगों का ध्यान दिलाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
