सोशल मीडिया पर तमाम हादसों के वीडियो (Video) आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ हादसे तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें आंधी-तूफान के दौरान जो घटना घटी उसने लोगों को हैरानी में डाल दिया।
तेज आंधी-तूफान में उड़ा टीन शेड बना खतरा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेज तूफान के दौरान एक टीन शेड हवा में उड़ते दिख रहा है। हवा इतनी तेज है कि वह टीन शेड किसी कागज की तरह हवा में उड़ते हुए दिख रहा है। वहीं, सड़क किनारे एक महिला कहीं जा रही होती है। तभी वह टीन शेड उसकी तरफ तेजी से आने लगती है। गनीमत रही कि महिला की नजर उस तेजी से उड़ते हुए टीन शेड पर पड़ गई। महिला तुरंत अलर्ट हो गई और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
किस्मत से बची महिला की जान
इस दौरान महिला की किस्मत उसका साथ देती है और टीन शेड महिला के जस्ट बगल से होकर निकल जाती है। महिला की जान जाते-जाते बचती है। महिला क एक सेकंड की भी अगर देर हुई होती तो महिला अपनी जान गंवा देती। आखिरकार टीन शेड सड़क पर जाकर गिर पड़ता है। हालांकि हादसे का यह वीडियो बहुत छोटा है फिर इसे देखने के बाद लोगों का दिल दहल गया।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब आ रही है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भगवान ने बचा लिया, नहीं तो आज इस महिला का अंतिम दिन था।" वहीं, दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "आजकल ये टिन शेड हर जगह लगे हुए है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।" ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर इंतजाम की मांग की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
