वायरल न्यूज़

हालत खराब फिर भी सड़क पर बेधड़क दौड़ती रही कबाड़ बनी कार, Viral Video देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

सोशल मीडिया पर एक कार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में पूरी तरह से कबाड़ बन चुकी एक कार सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है।

Image

सड़क पर सरपट दौड़ती कार (Instagram/@its_prdiip_005)

वायरल न्यूज (Viral News): कई बार सोशल मीडिया पर हमें कुछ ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं कर पाए। इस वीडियो (Video) को आप भी देखिए पक्का बता रहे हैं इसे देख आपकी भी नजरें गच्चा खा जाएंगी।

इस हाल में भी सरपट दौड़ी कार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक कार जिसकी हालत बहुत खस्ता नजर आ रही है, फिर भी वह सड़क पर सरसराते हुए रफ्तार भर रही है। कार को अगर आप देखेंगे तो वह साइड से और बैक से चपटी हो चुकी है। जिसे देख यह कहा जा सकता है कि संभवत: इस कार का एक्सीडेंट हुआ होगा और यह अब उसी स्थिति में घटनास्ठल से रिपेयरिंग के लिए सर्विस सेंटर जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

कार की हालत देख लोग नहीं कर पाए अपनी आंखों पर यकीन

आप देख सकते हैं कि कार पूरी तरह कबाड़ हो चुकी है मगर फिर भी वह रोड पर एकदम मख्खन की तरह चल रही है। कार के इस वीडियो को पीछे से आ रहे एक अन्य कार सवार ने अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @its_prdiip_005 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो पर बडी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है और इस कार को देख अपनी हैरानी जताई है। कई लोगों को तो यह नजारा देख अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ कि यह कार अभी भी चल सकती है। वहीं, तमाम लोगों ने इस कार के ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल्स की भी खूब तारीफ की है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये कार सिर्फ उस ड्राइवर के बलबूते पर चल रही है। वरना जो हाल है उसमें कार का चलना तो दूर हिलना तक मुश्किल है। दूसरे ने लिखा, "भारत में हैवी ड्राइवरों की कोई कमी नहीं है।"

स्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article