वायरल न्यूज़

महावत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा हाथी, मालिक को कुछ ऐसे कहा अलविदा, Video देख हर कोई हो गया भावुक

Viral News: एक महावत की मौत के बाद उसका हाथी जब उसके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचा तो वहां का नजारा देख लोगों की आंखें नम हो गईं। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

मालिक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा हाथी (X/@jpsin1)

हाथी हमेशा से इंसानों के बहुत करीब रहे हैं। आज भी हाथी और इंसानों की दोस्ती के कई मिसाल देखने को मिलते हैं। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त फिर से सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महावत के गुजर जाने के बाद उसका हाथी उसके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा हुआ है।

कैंसर से हुआ महावत का निधन

वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक मृतक का पार्थिव शरीर जमीन पर रखा हुआ है। उसके रिश्तेदार और परिजन वहां खड़े होकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। सभी लोग दुख में डूबे हुए हैं। इसी बीच एक हाथी वहां पर आता है और वह वहां पर खड़ा हो जाता है। हाथी के हाव-भाव को देख यह समझ आ रहा है कि उसके मन में बहुत ज्यादा दुख है और वह दुखी मन से वहां खड़ा होकर अपना शोक प्रकट कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर जितेंद्र प्रताप सिंह नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @jpsin1 से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो केरल का है और जो पार्थिव शरीर पड़ा है, वह उस हाथी के महावत का है। जिसका कैंसर से दुखद निधन हो गया। ऐसे में यह हाथी अपने मालिक के अंतिम दर्शन के लिए वहां पर पहुंचा हुआ था।

वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी अपनी सूंड उठाकर अपने मालिक को जगाने की कोशिश कर रहा है। मगर उसे क्या पता कि उसका मालिक हमेशा के लिए सो चुका है। हाथी को दुखी देख वहां खड़ा एक शख्स उसे ढांढस बंधाता है और वह खुद भी रो रहा था और हाथी भी दुख में डूबा हुआ लग रहा है। यह नजारा देख वहां खड़े लोगों की और सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें नम हो गईं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article