शहर

महादेव बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI कस्टडी, रायपुर में एजेंसी कर रही पूछताछ!

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप मामले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर की एक विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया।

Image

महादेव बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में किया गया पेश

Photo : PTI

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप मामले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर की एक विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया। अदालत से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम सौरभ चंद्राकर को रायपुर स्थित अपने कार्यालय ले गई, जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।

चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया था। सोमवार को उसे दो दिन के लिए सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था, क्योंकि जांच एजेंसी उसे छत्तीसगढ़ लाकर इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत के सामने पेश करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उसे विमान से रायपुर लाया गया।

CBI ने 10 दिन की मांगी थी कस्टडी

बचाव पक्ष के वकील तुषार गिरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार को चंद्राकर को रायपुर में विशेष न्यायाधीश (CBI) मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उसकी 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में सौंप दिया है। अदालत ने सीबीआई को पूछताछ के लिए चंद्राकर को दिल्ली ले जाने की भी अनुमति दे दी है।

सीबीआई ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं के बाद, सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के 'राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा' से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

आरोप है कि चंद्राकर और सह-आरोपी रवि उप्पल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 'महादेव बुक ऐप' का प्रचार किया और पैनल तथा ब्रांच ऑपरेटर के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चलाया। आरोपों के अनुसार कमीशन के लालच में सैकड़ों बैंक खाते खोले गए और सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई को अलग-अलग खा

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article