एजुकेशन

कौन हैं IPS Deepali Masirkar? जिन्हें ऑयल एंड नेचुरल Gas में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

आईपीएस दीपाली मासिरकर को हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सुरक्षा) का पद मिला है। आइए आज उनके इंस्पिरेशनल कहानी के साथ एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है?

Image

Who is IPS Deepali Masirkar? (Photo - AI/Newsroom Verified)

IPS Deepali Masirkar: देश की सबसे बड़ी महारत्न कंपनियों में शुमार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में बीते दिनों एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें तेज-तर्रार और अनुभवी आईपीएस अधिकारी दीपाली आर. मासिरकर (Deepali R. Masirkar) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद उन्हें ONGC में कार्यकारी निदेशक - मुख्य सुरक्षा (Executive Director - Chief Security) के पद पर नियुक्त किया गया है। मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर से ताल्लुक रखने वाली दीपाली मासिरकर का सफर एक साधारण परिवार से निकलकर देश के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा पदों तक पहुंचने का एक बेहतरीन उदाहरण है। उनकी यह नियुक्ति न केवल ऊर्जा क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से अहम है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक उत्कृष्टता का भी एक बड़ा प्रतीक है। उनकी सफलता हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा की कहानी है।

कौन हैं दीपाली मासिरकर?

दीपाली आर. मासिरकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2008 बैच की नागालैंड कैडर की अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक - मुख्य सुरक्षा के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी ONGC द्वारा खुद आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई।

क्या है दीपाली मासिरकर की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आईपीएस दीपाली मासिरकार ने हैदराबाद के प्रसिद्ध सेंट फ्रांसिस कॉलेज से विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी की। अपनी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक लंडन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से इंटरनेशनल पॉलिटिकल इकोनॉमी में मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA) की डिग्री हासिल की। वह बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं। यह उनके एकेडमिक सफलता में देखने को मिलता है।

कैसे शुरू हुई आईपीएस करियर की शुरुआत

दीपाली शुरू से पुलिस सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती थी। उन्होंने दिल्ली आकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की और सफलता हासिल कर 2008 बैच की नागालैंड कैडर में अधिकारी बनी।

पुलिस सेवा और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिकाएं

राज्य पुलिस में सेवाएंउन्होंने नागालैंड में विभिन्न महत्वपूर्ण कमान पदों पर कार्य करते हुए उप महानिरीक्षक (DIG) के पद तक अपनी सेवाएं दी।
डीसीपी पद पर दी सेवाउन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई जैसे महानगरों में पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साइबर क्राइम से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभाली।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI)ईसीआई में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चुनाव योजना, सुगम एवं समावेशी मतदान प्रबंधन और उत्तर प्रदेश व मणिपुर जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के चुनावी क्षेत्रों का प्रभार संभाला। उन्होंने 2024 के आम चुनावों के सफल संचालन में भी अहम भूमिका निभाई थी।
जनजातीय कार्य मंत्रालयकेंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत रहीं, जहां उन्होंने आदिवासी समुदायों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं की देखरेख की।

ONGC में नई जिम्मेदारी

ONGC में कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा) के रूप में उन्होंने 28 अक्टूबर 2026 से अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनका यह कार्यकाल 3 मई 2029 या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस पद पर रहते हुए उनकी मुख्य जिम्मेदारी देश के तटीय और अपतटीय तेल एवं गैस प्रतिष्ठानों, रिग्स, पाइपलाइनों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - कौन है अयान वाधवा? हजारों श्रमिकों के मददगार

ऊर्जा सुरक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व का महत्व

ओएनजीसी देश के घरेलू तेल और गैस उत्पादन का एक बहुत बड़ा हिस्सा संभालती है। ऐसे में भू-राजनीतिक और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के बीच एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी को सुरक्षा प्रमुख बनाना कंपनी की संपत्तियों और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

एक छोटे से परिवार से निकलकर ग्लोबल लेवल पर शिक्षा प्राप्त करने और देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर कॉर्पोरेट गवर्नेंस तक लोहा मनवाने वाली दीपाली मासिरकर सिविल सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article