वायरल न्यूज़

VIDEO: दुल्हन को जबरन नचाना चाह रहा था दूल्हा, फिर स्टेज पर मचा ऐसा धमाल, देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का अनोखा अंदाज देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन ने तो भौकाल मचा दिया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना तरह-तरह के हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। वीडियो में इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कई वीडियो (Today Viral Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ मामले काफी फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको 440 वोल्ट का झटका लग जाएगा।

ये तो हम सब जानते हैं जैसे ही शादी का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर शादियों के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होने लगते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन धमाल मचाते नजर आते हैं, तो कुछ वीडियो में दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन साथ में खड़े हैं। दूल्हा मस्ती के मूड में नजर आ रहा है और बार-बार दुल्हन को नचाने की कोशिश कर रहा है। पहले तो दुल्हन शरमाने लगती है। लेकिन, कुछ सेकेंड बाद दुल्हन स्टेज पर ऐसा धमाल मचाती है, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। देखें वीडियो...

दुल्हन का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि दुल्हन ने तो सच में बवाल काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'crazy.happinesss' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब सवा दो लाख लोगों ने इस मजेदार नजारे को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो नाचने पर मजबूर। किसी का कहना है कि दुल्हन तो भौकाली निकली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article