वायरल न्यूज़

VIDEO: डबल MA और सात भाषाओं में माहिर, MNC छोड़कर ऑटो चला रहा शख्स, मगर दे गया जिंदगी की सीख

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 20, 2025, 02:17 PM IST

Viral Video: ऑटो ड्राइवर की सच्ची और प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। ऑटो ड्राइवर की कहानी तब वायरल हुई जब हैदराबाद के कंटेंट क्रिएटर अभिनव मयलावरपु ने इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया।

Image

ऑटो ड्राइवर की कहानी तब वायरल हुई जब हैदराबाद के कंटेंट क्रिएटर अभिनव मयलावरपु ने इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। (Insta/abhinav.mylavarapu)

Viral Video: हमें अपनी जिंदगी में कभी-कभी ऐसी बातें पता चलती हैं जो सचमुच सोचने पर मजबूर कर देती हैं। सोचते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। अभी बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी इंटरनेट पर छाई हुई है। ऑटो ड्राइवर की सच्ची और प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। ऑटो ड्राइवर की कहानी तब वायरल हुई जब हैदराबाद के कंटेंट क्रिएटर अभिनव मयलावरपु ने इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। दरअसल अभिनव और उनके दोस्त डी-मार्ट से लौट रहे थे, तब ऑटो ड्राइवर ने एक अनोखी चुनौती दी और COMPUTER का फुल फॉर्म बताओ। ड्राइवर कहा कि अगर सही जवाब दिया तो किराया माफ हो जाएगा।

नहीं मिला जवाब

ऑटो में मौजूद जब कोई भी सवाल का जवाब नहीं दे सका तो ड्राइवर ने इसका जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए, 'Commonly Operated Machine Purposely Used for Trade, Education and Research' कहा. अपने जवाब के साथ उन्होंने आगे कहा कि सीखना कमाई करवाता है, लेकिन कमाई से सीख नहीं मिलती। दोनों के बीच बातचीत का वीडियो भी सामने आया है जो लोगों को हैरान कर रहा है।

सात भाषाओं का जानकार

वायरल वीडियो में देखेंगे इसके बाद ड्राइवर ने अपनी कहानी साझा की। IAS अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इस शख्स के पास अंग्रेजी और पॉलिटिकल साइंस में दो मास्टर डिग्रियां हैं। वह सात भाषाएं—अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, उर्दू, तमिल, तेलुगु, मलयालम—बोलते हैं। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और शादी के कारण उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

ऑटो चलाने पर मजबूर

MNC में अच्छी तनख्वाह के बावजूद मानसिक तनाव ने उन्हें ऑटो चलाने को मजबूर किया। अभिनव ने लिखा, '15 मिनट में हमने एक ऐसे शख्स से मुलाकात की, जिसने सपनों को जिया, लेकिन परिवार को चुना।' यह कहानी सोशल मीडिया पर लाखों दिल जीत रही है, क्योंकि यह मेहनत, हौसले और जिंदगी की सच्चाई का अनूठा संगम है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article