वायरल न्यूज़

Ajab Gajab Video: बिना खून निकाले कर दिया ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट हाथ में आई तो हैरान रह गया मरीज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2025, 08:11 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लैब कर्मचारी ने मरीज के खून का सैंपल लिए बगैर ही उसका ब्लड टेस्ट कर दिया। हैरानी तब होती है जब उसे रिपोर्ट भी पकड़ दी गई।

Image

लैब कर्मचारी ने बिना खून निकाले मरीज का ब्लड टेस्ट कर दिया। (Photo/ Insta-sutta_gram )

Today Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर खूब हैरानी होती है। मगर हंसी इससे भी ज्यादा आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सचमुच हैरान कर देगा। इसमें देखेंगे मरीख का खून निकाले बिना ही उसका ब्लड टेस्ट कर दिया। इतना ही नहीं लैब में मौजूद कर्मचारी ने मरीज को उसकी ब्लड रिपोर्ट भी पकड़ा दी। पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

बिना खून किया ब्लड टेस्ट

वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला खून की जांच कराने पहुंची है। मगर ब्लड सैंपल के बगैर ही उसे रिपोर्ट पकड़ा दी गई। वीडियो में एक शख्स ऑन कैमरा महिला से पूछता है क्या वो यहां पर जांच कराने आई हैं? महिला हां में जवाब देती हैं। सवाल होता है क्या उनका खून निकाला गया। महिला बड़ी मासूमियत से जवाब देती हैं कि बिना खून निकाले ही उन्हें रिपोर्ट दी गई है।

क्या है सच्चाई

अब लैब में मौजूद शख्स जब इसकी वजह पूछी गई तो उसने गजब का जवाब दिया। शख्स कहता है कि उसमें सिरिंज नहीं है। शख्स से फिर सवाल होता है कि उसने बिना खून निकाले रिपोर्ट कैसे दी? इसपर शख्स कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता है। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मालूम हो अजब-गजब मामले से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article