सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जो न सिर्फ हमारे चेहरों पर मुस्कान बिखेर देते हैं बल्कि ऐसे वीडियो हमारे दिल को छू भी जाते हैं। ऐसे वीडियो हमें प्रकृति के नियमों की भी याद दिलाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल साइट एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला नन्हे पक्षी के बच्चे को छूने की कोशिश कर रही है। यह देख वह पक्षी उस महिला पर हमला बोल देती है। मानो वह कह रही हो Don't Touch My Baby.
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। @AMAZlNGNATURE नाम का यह पेज अक्सर अपने अकाउंट पर जानवरों और प्रकृति से जुड़े आकर्षक कंटेंट को शेयर करता है।
बच्चे को छूने की कोशिश कर रही थी महिला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क किनारे एक छोटे से पक्षी के बच्चे को देखती है। महिला को वह पक्षी का बच्चा इतना भा जाता है कि वह उसे छूने की कोशिश करने लगती है। महिला का इरादा शायद उस पक्षी के बच्चे को उठाकर उस पर अपना दुलार दिखाने का था, लेकिन ये चीज उस पक्षी को नहीं भाई जिसका वह बच्चा था। महिला जैसे ही उस बच्चे को छूने के लिए अपने हाथ बढ़ाती है, वैसे ही मां पक्षी तेजी से उड़कर आती है और अपनी चोंच से उस महिला पर हमला बोल देती है।
बच्चे को खतरे में देख मां ने किया हमला
पक्षी के हमले से महिला हैरान होकर पीछे हट जाती है, जबकि पक्षी उसे बार-बार चोंच मारती रहती है। यह वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि अपने बच्चों के लिए एक मां का प्यार कितना गहरा और रक्षात्मक हो सकता है, चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर। इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मॉम मोड ऑन! कोई भी अपने बच्चे के करीब आए, तो समझ लो तूफान आ गया।" दूसरे ने लिखा, "मां का प्यार इंसानों से आगे है—हमेशा अलर्ट और तैयार। क्या बात है!" तीसरे ने बोला, "मां के साथ खिलवाड़ मत करो, वरना चोंच का सामना करना पड़ेगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
