पानी हर एक जीव के लिए जीवनदायी है। लेकिन इस धरती पर एक जानवर ऐसा भी है, जो पानी से बहुत डरता है। उसे पानी से इतना डर लगता है कि वह पानी भी नहीं पीता।
अब आप सोच रहे होंगे कि जब ये जानवर पानी पीता ही नहीं तो ये भला अपनी प्यास कैसे बुझाता है? इसका जवाब भी हम आपको देंगे और बताएंगे कि ये जानवर अपनी प्यास कैसे बुझाता है।.
पानी से डरने वाला यह जानवर कोई और नहीं बल्कि गोरिल्ला है। गोरिल्ला स्वाभाविक रूप से पानी से डरते हैं और तैरना भी नहीं जानते हैं, इसलिए वे पानी से बहुत बचते हैं।
गोरिल्ला पानी में तैर नहीं पाते क्योंकि उनका शरीर बहुत ही भारी और मांसल होता है। उनके शरीर की बनावट ही कुछ ऐसी होती है कि वह तैराकी के लायक नहीं होती।
गोरिल्ला सहज रूप से पानी से डरते हैं क्योंकि उन्हें अपने डूबने और समूह से अलग होने का खतरा महसूस होता है। जब बारिश होती है तो गोरिल्ला खुद को पानी से बचाने के लिए गुफा में चले जाते हैं।
गोरिल्ला पानी को प्रत्यक्ष रूप से नहीं पीता, वह अपनी प्यास बुझाने के लिए पौधे और फलों के रस को पीते हैं। इसके अलावा, वे सुबह में पड़ने वाली ओश को भी चाटकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
गोरिल्ला एक शाकाहारी जानवर है और वे अपने आहार में ज्यादातर फल, बाँस के अंकुर और पेड़ और पौधों की जड़ें खाते हैं। पश्चिमी निचले इलाकों के गोरिल्ला चींटियाँ और दीमक खाना भी पसंद करते हैं।
बता दें कि एक वयस्क नर गोरिल्ला हर रोज 40 पाउंड तक सब्जियां खा सकता है। गोरिल्ला अपना ज्यादातर समय जमीन पर ही बिताता है, लेकिन वे पहाड़ चढ़ने में भी बेहद माहिर होते हैं।