टीवी मसाला

Sambhavna Seth ने जुड़वा बच्चों से बनाई दूरी, चाहकर भी नहीं जा रहीं पास, व्लॉग में बयां किया दर्द

Sambhavna Seth Distanced Herself From Twins: भोजपुरी और टीवी की दुनिया में पहचान बनाने वाली संभावना सेठ ने जुड़वा बच्चों से दूरी बढ़ा ली है। हाल ही में व्लॉग साझा कर उन्होंने इसका कारण बताया है।

Image

Sambhavna Seth ने जुड़वा बच्चों से बनाई दूरी (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Sambhavna Seth Distanced Herself From Twins: भोजपुरी सिनेमा और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली संभावना सेठ अक्सर चर्चा में रहती हैं। संभावना सेठ ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है, लेकिन अपने व्लॉग्स के जरिए वह लोगों से बखूबी जुड़ी रहती हैं। संभावना सेठ इसी साल सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मम्मी बनीं। संभावना सेठ के घर एक बेटी और एक बेटे ने जन्म लिया था, जहां बेटी का नाम उन्होंने ध्वजा रखा तो वहीं बेटे का नाम युगार्थ रखा। लेकिन हाल ही में संभावना सेठ ने बताया कि उन्हें अपने जुड़वा बच्चों से दूरी बढ़ानी पड़ी। संभावना सेठ ने भावुक होकर व्लॉग में इसकी वजह भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह चाहकर भी अपने बच्चों के पास नहीं जा पा रही हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: BB 20: 'नेशनल TV पर बेवकूफ लग रही है'- काम्या पंजाबी ने कसा लव गिल पर तंज, स्काउट संग विवाद पर दी सलाह

संभावना सेठ ने क्यों बढ़ाई बच्चों से दूरी

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपने व्लॉग में बताया कि इन दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सर्दी-जुकाम हो गया है, जिससे उन्होंने अपने बच्चों से भी दूरी बढ़ा ली है। संभावना सेठ ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन हो जाए, इसलिए वह उनसे दूर रह रही हैं। अपने व्लॉग में भी संभावना सेठ जुकाम से परेशान नजर आईं। एक्ट्रेस ने बताया कि कोल्ड के कारण उनके गले में भी दर्द है। संभावना सेठ की तबीयत देख उनके पति अविनाश उन्हें साथ में डॉक्टर के पास ले गए। हालांकि अभी धीरे-धीरे एक्ट्रेस की तबीयत ठीक हो रही है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 'बहुत घटिया', Rahul Vaidya ने पत्नी दिशा परमार संग शारीरिक संबंध पर किया शॉकिंग कमेंट, भड़के लोग

Sambhavna Seth ने बच्चों से बनाई दूरी

Sambhavna Seth ने बच्चों से बनाई दूरी

    शादी के 10 साल बाद मम्मी बनी थीं संभावना सेठ

    बता दें कि संभावना सेठ (Sambhavna Seth) शादी के 10 साल बाद मम्मी बनीं। सरोगेसी की मदद से एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मम्मी बनीं। संभावना सेठ अक्सर अपने व्लॉग में बच्चों को दिखाती नजर आती हैं। संभावना सेठ ने बताया था कि सरोगेसी से पहले उन्होंने आईवीएफ का रास्ता भी चुना था। लेकिन एक्ट्रेस से 7-8 आईवीएफ फेल हो गए। इतना ही नहीं, संभावना सेठ को मिसकैरेज भी झेलना पड़ा था। हालांकि अब एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article