वायरल न्यूज़

Dog Ka Video: कुत्ते का नवाबी अंदाज देख खुली रह गई लोगों की आंखें, वीडियो में देखें धांसू स्वैग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 2, 2022, 11:16 AM IST

Dog Ka Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका स्वैग देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Image

कुत्ते का धांसू स्वैग, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते का धांसू अंदाज
  • कार की छत पर मजे से घूम रहा था कुत्ता
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dog Ka Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोगों को ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। कुछ चीजें तो इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उस चीज को देखते हैं। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक कुत्ते का नवाबी अंदाज देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।

इंसान तो इंसान आज कल जानवरों के भी ऐसे अंदाज देखने को मिल जाते हैं, जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते। वायरल हो रहे वीडियो (Trending Video) में एक कुत्ते का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो (Dog Viral Video) में आप देख सकते हैं गली के अंदर एक कार घूम रही है। कार के अंदर कुछ लोग बैठे हैं, जबकि एक कुत्ता कार की छत पर मजे से खड़ा है। कुत्ते का स्वैग देखकर ऐसा लगता है जैसे वो मुआयना करने के लिए निकला हो। बड़ी बात ये है कि कुत्ता भी काफी सीरियस नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग और भी ज्यादा आश्चर्यचकित हो गए। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

कुत्ते का भौकाल...

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कुत्ते का अंदाज तो बिल्कुल नवाबों वाला है। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'johnnylaal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि कुत्ते का तो गजब भौकाल है भाई। कुछ का कहना है कि लगता है इलाके का गुंडा है ये। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article