वायरल न्यूज़

VIDEO: 'श्रवण कुमार' बेटा तो बहुत देखे होंगे अब 'श्रवण कुमार' बहू भी देख लीजिए, सिर पर सास को बिठाकर 84 कोस परिक्रमा कराई

VIDEO: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला वीडियो एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहू अपनी सास को सिर पर बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा करा रही है।

Image

कलयुग की श्रवण कुमार बहू...

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में कई बार सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ नजारे दिन बना देते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बहू 'श्रवण कुमार' बनकर अपनी सास को सिर पर बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा करा रही है। इस नजारे को देखकर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं।

    श्रवण कुमार की कहानी तो आप सबने जरूर सुनी होगी। किस तरह वो अपने माता-पिता को कंधे पर उठाकर चलते थे। आज के समय में कोई बेटा मां-बाप के लिए कुछ करता है, तो लोग उसकी तुलना श्रवण कुमार से ही करते हैं। ऐसे कई उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो में एक बहू ने जो किया उसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। क्योंकि, यह बहू किसी 'श्रवण कुमार' से कम नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वो अपनी सास को टब में बिठाकर सर पर लेकर 84 कोस की परिक्रमा करा रही है। जहां-जहां से वो गुजर रही थी लोग उसके स्वागत में खड़े थे और उसकी काफी सराहना कर रहे थे। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इतना नहीं मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article