सोशल मीडिया पर ऐसे कई मजेदार वीडियो (Video) वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को पूरे गांव की महिलाओं के सामने हाहाकारी डांस करते देखा जा सकता है।
फुल स्वैग में डांस करने आया शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि किसी कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ एक जगह एकत्रित हुई है। गांव की महिलाएं घूंघट ओढ़े खड़ी है। इस बीच मौका देखकर भीड़ से एक शख्स निकलकर लोगों के बीच आता है और जैसे ही हिमेश रेशमिया का गाना 'झलक दिखला जा' बजाता है, वैसे ही शख्स अपने शर्ट की आस्तीन को मोड़ फुल स्वैग में डांस करना शुरू कर देता है।
ये भी पढ़ें:
डांस देख लोग नहीं रोक पाए अपनी हंसी
डांस करते वक्त वह ऐसे-ऐसे ऊल-जुलूल मूव्स दिखाता है कि भइया पूछो ही मत! डांस शुरू करने से पहले उसने जैसा स्वैग दिखाया था, उसे देख ऐसा लग रहा था कि वह डांस के मामले में ऋतिक रोशन को भी पीछे छोड़ देगा लेकिन हुआ ठीक इसके उल्टा। शख्स के डांस को देख वहां खड़ी महिलाएं और लड़कियां अपना मुंह दबाकर हंसने लगती हैं। फिर भी शख्स अपने डांस में मस्त रहता है और उसे लगता है कि शायद गांव की महिलाएं और लड़कियां उसके डांस से बहुत इम्प्रेस होंगी। खैर उसके डांस से कोई इम्प्रेस हुआ हो या ना हुआ हो, मगर एक व्यक्ति उसके डांस से जरूर प्रभावित हुआ और वह सामने आकर उसके इस डांस के लिए उस पर नोट लुटाने लगा।
वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब लिए चटकारे
शख्स के इस खतरनाक डांस के वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस भाई को जिसने भी डांस करने के लिए उकसाया, उसे घनघोर पाप लगेगा।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ऐसे डांस की सजा एक साल की जेल होनी चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
