वायरल न्यूज़

Cute Video: पापा की जासूस बीटिया! नानी के घर डैडी की हो रही थी बुराई, बच्ची ने तुरंत फोन लगाकर बता दी सारी बात

एक छोटी सी मासूम बच्ची का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची अपने पापा के प्रति अपनी वफादारी और प्यार दिखाते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नानी के घर में बैठी एक नन्ही बच्ची ने अपने पापा की बुराई सुनते ही तुरंत फोन उठाया और डैडी को सारी बात बता दी।

Image

पापा को फोन पर सारी बात बताते हुए उनकी बीटिया रानी (X/@NewsAlgebraIND)

कहते हैं कि बेटियां अपने पापा की राजकुमारी होती हैं और पापा उनके लिए किसी राजा की तरह होते हैं। अपने पापा के लिए बेटियों के दिल में प्यार कभी कम नहीं होता। ऐसी ही एक पापा की नन्ही मासूम सी परी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें बेटी के दिल में अपने पिता के लिए प्यार और वफादारी साफतौर पर देखा जा सकता है। वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के दिल को छू ले रहा है।

बच्ची के सामने नानी के घर वाले पापा की कर रहे थे बुराई

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने ननिहाल में बैठी हुई थी। जब वहां मौजूद लोगों ने मजाक-मजाक में बच्ची के सामने उसके पापा की बुराई शुरू कर दी। ऐसे में बच्ची को अपने पापा की बुराई सही नहीं गई और उसने अपने पापा की बुराई सुनते ही तुरंत फोन उठाया और अपने पापा को सारी बातें बता दी।

बच्ची ने पापा को फोन कर बताई सारी बात

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बच्ची फोन पर अपने पापा से बात कर रही है और वह अपने पापा से अपने ननिहाल को लेकर शिकायत कर रही है। बच्ची को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके नानी के यहां लोग उनकी बुराई कर रहे हैं। वह अपने पापा को यह भी बताती है कि उसके नानू-नाननी और खुशबू मासी उन्हें गंदा बोल रहे हैं।

क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

फोन पर बच्ची की बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य हंसने लगते हैं। मगर बच्ची अपने पापा की बुराई सुनने के बाद उदास होकर रोने लगती है। यह वायरल वीडियो इतना क्यूट है कि लोग इसे देखने के बाद अपने चेहरे की मुस्कान को रोक नहीं पाए। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article