वायरल न्यूज़

ग्रैजुएट होने के बाद बेटी के साथ डिग्री लेने पहुंची एयर होस्टेस, मम्मी के साथ आई नन्ही परी ने ग्रेजुएशन को बनाया यादगार

एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अपनी ग्रेजुएशन को उस समय और भी खास बना दिया, जब वह अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर मंच पर डिग्री लेने पहुंचीं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने एक जैसी एमिरेट्स यूनिफॉर्म पहन रखी थी।

Image

ग्रैजुएशन पर बेटी के साथ डिग्री लेने पहुंची मां (Instagram/@fernstheory)

आमतौर पर लोग अपने ग्रेजुएशन वाले दिन खुद ही डिग्री लेने पहुंचते हैं। मगर एक एयर होस्टेस अपने ग्रेजुएशन पर अपनी नन्ही सी जान को साथ लेकर डिग्री लेने स्टेज पर आई। इस दौरान दोनों मां-बेटी ने एक ही तरह के एयर होस्टेस वाले ड्रेस पहने हुए थे। इस खास मौके को एयर होस्टेस की प्यारी सी बेटी ने अपनी मौजूदगी से और भी यादगार बना दिया।

एमिरेट्स एयरलाइन की फ्लाइट अटेंडेंट है महिला

इस खूबसूरत पल को थाईलैंड की चित्तवन सुखापत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बेटी के साथ डिग्री लेने पहुंची महिला एमिरेट्स एयरलाइन की फ्लाइट अटेंडेंट हैं। वे एमिरेट्स क्रू बनने के लिए ट्रेनिंग पूरी कर रही थीं और उसी की ग्रेजुएशन सेरेमनी में अपनी बेटी को साथ लेकर मंच पर गईं।

दोनों मां-बेटी के लिए तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम

वीडियो में देखा जा सकता है कि चित्तवन अपनी बेटी का हाथ पकड़कर धीरे-धीरे मंच की ओर बढ़ती हैं। उनकी बेटी भी एमिरेट्स की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही है। छोटी बच्ची किसी एयर होस्टेस की तरह ही अपनी मां के साथ चल रही है। जैसे ही दोनों मंच पर पहुंचीं, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की आवाज से गूंज उठा। वहां मौजूद सभी लोग इस प्यारे से पल को देखकर मुस्कुरा रहे थे और दोनों मां-बेटी के लिए दिल खोलकर ताली बजा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

बच्ची को भी मिला छोटा सा सर्टिफिकेट

आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि डिप्लोमा देने वाले लोग मां के साथ-साथ उस बच्ची को भी एक छोटा सा सर्टिफिकेट देते हैं। बच्ची पूरे समय अपनी मां के हाथों को थामे खड़ी रही। बच्ची चारों ओर उत्सुकता से देखती हुई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। वायरल वीडियो के कैप्शन में चित्तवन ने अपनी बेटी को अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए सिर्फ करियर की सफलता नहीं, बल्कि एक मां होने की खुशी का भी प्रतीक है।

वीडियो पर लोगों जमकर लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उस फ्लाइट अटेंडेंट की तारीफ करते हुए कहा कि एक महिला एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाते हुए भी अपने सपनों को पूरा कर सकती है। एक यूजर ने लिखा, "शायद एक दिन यह छोटी बच्ची भी फ्लाइट अटेंडेंट बनकर आसमान में उड़ान भरेगी।" इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article