Asian Para Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को खेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिल गई है। इस बार 18 अलग-अलग खेलों में एशियन पैरा गेम्स में 2400-2700 एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस बार 880 से 950 सपोर्ट स्टाफ होंगे। भारतीय दल की बात करें तो इस दल में कुल 166 एथलीट (111 पुरुष और 55 महिलाएं), 94 टीम अधिकारी/सहायक कर्मचारी और 15 दल के कर्मचारी शामिल हैं। इ
10 अलग-अलग खेलों में लेंगे हिस्सा
भारतीय पैरा दल आइची नागोया में 10 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी इस बार ब्लाइंड फुटबॉल, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, साइक्लिंग, जुडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग स्वीमिंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
टाइम्सनाउ पर ये भी पढ़ें- SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
एथलेटिक्स दल है सबसे बड़ा
एथलेटिक्स का दल सबसे बड़ा है। इसमें 46 पुरुष और 16 महिला सहित 62 एथलेटिक्स भाग लेंगे। इसके बाद पैरा बैडमिंटन में 28, पैरा शूटिंग में 13 खिलाड़ी होंगे। खेल मंत्रालय ने पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस में भी भागीदारी को मंजूरी दे दी है, इन दोनों खेलों के एथलीटों और अधिकारियों के नाम नवीनतम आदेश में शामिल हैं। साइक्लिंग में केवल एक खिलाड़ी हैं।
