बॉलीवुड

'अगर हमारे साथ ऐसा हुआ तो…' Imran Khan की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने सुनाई आपबीती

Lekha Washington Post: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने चुप्पी तोड़कर उस दिन की पूरी कहानी बताई है।

Image

लेखा वॉशिंगटन ने सुनाई आपबीती (pic credit-instagram)

Lekha Washington Post: एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में पुलिस ने इमरान खान, उनकी कजिन जैन मैरी खान और गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद जैन ने अपने शरीर पर चोटों के निशान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब इस पूरे मामले पर इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उस दिन आखिर क्या हुआ था और पुलिस ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kangana Ranaut को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं होगी तस्वीर और आवाज)

इमरान खान की गर्लफ्रेंड ने कही ये बात

इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हुए लेखा वॉशिंगटन ने बताया कि शनिवार को उनके इमरान खान, जैन मैरी खान और इमरान की मां नुजहत खान के साथ क्या हुआ था। उन्होंने लिखा कि वे अपने हिरासत में लिए गए दोस्तों के बारे में जानकारी लेने के लिए अगस्त क्रांति मैदान की ओर जा रहे थे। लेखा के मुताबिक, वहां चारों तरफ पुलिस की बैरिकेडिंग थी और बड़ी संख्या में मीडिया के लोग मौजूद थे। मीडिया ने इमरान को घेर लिया और उनसे सवाल पूछे। इमरान ने जवाब दिया कि उनकी कोई मांग नहीं है, वे किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं और अपनी मर्जी से वहां आए हैं। इमरान के बयान के बाद पुलिस सभी को जबरन अपनी गाड़ी में ले गई। इस दौरान भीड़ चारों तरफ से घिरी हुई थी, जिसकी वजह से लेखा और जैन को चोटें आईं। लेखा ने बताया कि पुलिस उन्हें कई घंटों तक इधर-उधर घुमाती रही। बाद में उन्हें सार्वजनिक परिवहन से जाने भी नहीं दिया गया। इसके चलते वे ट्रैफिक में फंस गए। इस दौरान लेखा सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए अपने हालात की जानकारी देती रहीं।

लेखा ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वे ऐसे लोग हैं, जिन्हें समाज में कई तरह की सुविधाएं और सुरक्षा मिलती हैं। इसके बावजूद उनके साथ ऐसा हुआ, जबकि कई दूसरे लोगों के साथ इससे भी ज्यादा बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने मुंबई पुलिस की भी तारीफ की और कहा कि पुलिस ने संतुलन बनाए रखा। लेखा ने आखिर में सभी के लिए बराबरी और सम्मान की बात कही। उन्होंने लिखा, 'एक समय ऐसा आएगा, जब हम सभी को सच बोलने के लिए अपनी आवाज उठानी होगी।' जैन मैरी खान ने भी लेखा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर यह विशेष सुविधाओं वाले लोगों के साथ हुआ है, तो सोचिए उन लोगों के साथ क्या होता होगा, जिन्हें ऐसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। यह बात मेरे दिल और दिमाग, दोनों को तोड़ देती है।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article