देश

विपक्षी नेताओं के साथ कल राहुल गांधी की 'टी पार्टी', चाय की चुस्की के साथ कहां बनेगी आगे की रणनीति?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार शाम अपने आवास पर हाई-टी के लिए आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 11 नेताओं ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को चाय पार्टी पर बुलाया है। PTI

Photo : PTI

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के सभी सांसदों को हाई-टी के लिए आमंत्रित किया है। राहुल गांधी ने उन्हें कल शाम अपने आवास पर आने का न्योता दिया है। इस मुलाकात के जरिए विपक्षी सांसदों को एक साथ आने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद मार्च निकाला था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडी ब्लॉक के नेताओं के साथ मिलकर चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

सोमवार शाम दिनभर चले विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक गहमागहमी के बाद दाखिल इस याचिका में राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता हैं। उनके अलावा विपक्षी दलों के 10 अन्य प्रमुख नेताओं के नाम भी याचिका में शामिल हैं। इस तरह कुल 11 नेताओं ने मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती दी है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी शाम 4:30 बजे की निर्धारित समय-सीमा तक सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंच सके, जिसके चलते उनसे एक-दो घंटे पहले ही कांग्रेस की लीगल टीम के वकील एस. प्रसन्ना ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर दी। इस याचिका में विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ राहत की 10 प्रमुख मांगें रखी हैं।

याचिकाकर्ताओं की क्या-क्या है मांगें?

विपक्षी की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह 24 जून, 2025 से शुरू हुए एसआईआर से संबंधित सभी फाइलें, समझौते, बैठकों का ब्योरा, आपत्तियों का रिकॉर्ड, और ECINET व ERONET के एक्सेस लॉग और फाइल नोटिंग्स सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करे।

जांच की जाए कि SIR से जुड़े फैसले संविधान के अनुच्छेद 324, चुनाव आयुक्त अधिनियम 2023 की धारा 18 और टी.एन. शेषन बनाम भारत संघ (1995) मामले में तय मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। यदि ये फैसले बिना कानूनी अधिकार के लिए गए हैं, तो इन्हें रद किया जाए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!