वायरल न्यूज़

Video: स्कूटी चलाता नजर आया आवारा सांड! क्या चुराने की कर रहा था कोशिश? हैरान करने वाला CCTV वीडियो

Viral Video: वीडियो एक CCTV फुटेज है, जिसमें देखने को मिलेगा कि एक आवारा सांड सड़क पर यहां-वहां टहल रहा होता है। इसी बीच उसे सड़क के किनारे एक स्कूटी खड़ी नजर आती है। इसके बाद सांड जो करता है वह बहुत हैरान करने वाला है।

Image

सांड का वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है। इसमें से कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक आवारा सांड को देख पाएंगे, जो बेहद ही हैरान करने वाला काम करता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक सांड अपने दोनों पैरों से सड़क पर स्कूटी दौड़ा रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक CCTV फुटेज है, जिसमें देखने को मिलेगा कि एक आवारा सांड सड़क पर यहां-वहां टहल रहा होता है। इसी बीच उसे सड़क के किनारे एक स्कूटी खड़ी नजर आती है। आप देख सकते हैं कि पहले वह यहां-वहां देखता है, फिर न जाने उसे क्या सूझता है। वह स्कूटी पर अपने आगे की दोनों टांगे रखता है। इसके बाद स्कूटी बिना एक्सीलेटर भागने लगती है। वीडियो देखकर आपको पहली नजर में लगेगा कि सांड स्कूटी चला रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि शुरुआती 10-12 सेकंड में स्कूटी फुल स्पीड में चलती है। इसके बाद सांड स्कूटी को एक दीवार में ठोक देता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि शायद सांड स्कूटी चुराने की कोशिश कर रहा है। आप देख पाएंगे कि अंत में सांड गिरते-गिरते बचता है और फिर दुम हिलाते हुए वहां से चला जाता है। इस वीडियो को X पर @askbhupi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article