शहर

नोएडा में छठ पूजा पर दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें ये 6 रूट; इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

छठ पूजा के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 15 और 16 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। कालिंदी कुंज, कुलेसरा, सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा के मद्देनजर 15 और 16 नवंबर यानि दो दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने यमुना नदी (कालिंदी कुंज), हिंडन नदी पुल कुलेसरा, चोटपुर/बहलोलपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान आवश्यकतानुसार भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

1- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उक्त वाहन डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

2- सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उक्त यातायात डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

3- सूरजपुर से कुलेसरा/फेस-2 की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उक्त यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

4- फेस-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उक्त यातायात सोरखा, बिसरख होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

5- किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उक्त यातायात बिसरख से सोरखा से पर्थला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

6- पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उक्त यातायात सोरखा, बिसरख होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय/फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जाएगा। वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है। वही ट्रैफिक संबंधी असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001, 7065100100 और एक्स हैंडल @noidatraffic पर संपर्क किया जा सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article