वायरल न्यूज़

Viral Video: बेकाबू सांड ने काटा जमकर गदर, शख्स को जमीन पर जमकर रगड़ा, नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सांड ने जमकर तांडव मचाते हुए शख्स सड़क पर काफी देर तक रगड़ा। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

सांड का तांडव (तस्वीर साभार- @haseeb_bhatti102)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई हैरतअंगेज वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक सांड अचानक बेकाबू हो गया और जमकर गदर काटा। इतना ही नहीं सांड (Bull Video) ने शख्स को जमीन पर ऐसे रगड़ा, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    सांड किस तरह तांडव मचाता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार सांड ऐसा विकराल रूप धारण कर लेता है, जिससे हाहाकार मच जाता है। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लोग सांड को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, सांड अचानक बिदक जाता है। इसके बाद शुरू होता है असली खेल। सांड जिस तरह एक शख्स को जमीन पर रगड़ता है, उसे देखकर आपके पसीने भी छूट जाएंगे। देखें वीडियो...

    हाहाकारी नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'haseeb_bhatti102' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article