वायरल न्यूज़

VIDEO: चलती बाइक पर लड़के को आया हार्ट अटैक, सेकंडों में हो गई मौत

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2025, 08:20 AM IST

viral video today: वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताया गया है। यहां लड़का पर बाइक चला रहा था कि तभी उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी वहीं मौत हो गई।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़के को बाइक चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी सेकंडों के भीतर मौत हो गई। यह घटना मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के पचपेड़ा इलाके में हुई और पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

22 साल के लड़के को आया दिल का दौरा

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि करीब 22 साल का लड़का अपनी बाइक पर जा रहा था। अचानक वह असहज दिखाई दिया और कुछ ही सेकंड में उसने बाइक से संतुलन खो दिया। बाइक सड़क पर गिर गई और युवक जमीन पर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन सभी कोशिश नाकाम साबित हुईं।

एक्स पर देखें वीडियो

करीब 15 मिनट तक सड़क पर तड़पने के बाद उसकी सांसें थम गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है, जिसपर नेटिजन्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article