काम के बदले गंदी डिमांड... TV की इन 'बहुओं' ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द; हीरो के साथ सोने का दिया ऑफर

TV Actresses Faced Casting Couch: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग काउच पर चर्चा होती है। कई एक्ट्रेसेस ने ऐसी स्थिति का सामना किया है। आइए आपको ऐसी 7 एक्ट्रेसेस के नाम बताते हैं।

Authored by: KavitaUpdated Nov 13 2026, 12:25 IST
टीवी की इन बहुओं ने झेला कास्टिंग काउचImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की इन बहुओं ने झेला कास्टिंग काउच

TV Actresses Faced Casting Couch: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री दूर से बेहद ही रंगीन नजर आती है। यहां पर आने वाले हर कलाकार को खूब सारा फेम और पैसा दोनों मिलता है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इस इंडस्ट्री में बने रहते हुए कलाकारों को कई चीजों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कास्टिंग काउच भी शामिल है। कलाकारों से अक्सर काम के बदले घटिया डिमांड की जाती हैं और इंडस्ट्री में कई टीवी एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच का सामना किया है और इस पर बात भी की है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस पर खुलकर बोला है।

मदालसा शर्माImage Credit : Instagram02 / 08

मदालसा शर्मा

अनुपमा फेम मदालसा शर्मा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने करियर के शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें बिकिनी पहनकर सामने आने के लिए कहा था। मदालसा ने बताया था कि तब डायरेक्टर ये कहा था कि वो ये देखना चाहते हैं कि एक्ट्रेस बिकिनी में सहज है या नहीं।

दिव्यांका त्रिपाठीImage Credit : Instagram03 / 08

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी के साथ भी करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच की घटना हुई थी। दिव्यांका ने बताया था कि जब उनके पास काम नहीं था और उन पर सभी बिल्स भरने का प्रेशर था, तब उन्हें काम के बदले डायरेक्टर के साथ समय बिताने के लिए कहा गया था।

किश्वर मर्चेंटImage Credit : Instagram04 / 08

किश्वर मर्चेंट

इस लिस्ट में किश्वर मर्चेंट का नाम भी शामिल है। किश्वर ने एक बार बताया था कि उनसे काम के बदले हीरो के साथ सोने की डिमांड की गई थी। किश्वर ने बताया था कि ये डिमांड उनकी मां के सामने हुई थी, लेकिन बहुत ही विनम्रता के साथ इस ऑफर को ठुकराया और वहां से चली गईं।​

रुपाली गांगुलीImage Credit : Instagram05 / 08

रुपाली गांगुली

टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रुपाली गांगुली पहले फिल्मों में नजर आती थीं लेकिन कास्टिंग काउच की वजह से ही रुपाली ने फिल्मों को छोड़ा धा। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था। वह अब टीवी में काम कर रही हैं।

रश्मि देसाईImage Credit : Instagram06 / 08

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने 16 साल की उम्र में कास्टिंग काउच झेला था। रश्मि ने बताया था कि एक बार उन्हें ऑडिशन पर बुलाया गया था, जहां वह अकेली थीं। उन्हें एक ड्रिंक ऑफर हुई थी, जिसमें कुछ मिला हुआ था। रश्मि ने दावा किया था कि वो ड्रिंक उन्हें पिलाकर बेहोश करने की प्लानिंग थी, लेकिन वह वहां से बचकर निकल गईं।

स्नेहा जैनImage Credit : Instagram07 / 08

स्नेहा जैन

टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया 2 फेम स्नेहा जैन को एक फिल्म का झांसा देकर हैदराबाद बुलाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वहां पर उनसे फिल्म के बदले कॉम्प्रोमाइज की डिमांड हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस वहां से निकल गईं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह बुरी तरह फंस गई थीं।

अंकिता लोखंडे Image Credit : Instagram08 / 08

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने महज 19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का सामना किया था। अंकिता ने बताया था कि उन्हें एक साउथ फिल्म का ऑफर मिला था, जिसके लिए एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया गया था। अंकिता के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट साइन के दौरान एक्ट्रेस के सामने कॉम्प्रोमाइज की डिमांड रखी गई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!