वायरल न्यूज़

VIDEO: अफ्रीकन शख्स पर चढ़ा महापर्व का खुमार, छठी मैया का गीत गाकर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अफ्रीकन शख्स भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रंगे नजर आ रहा है। शख्स बड़े ही प्यारे अंदाज में छठ पूजा के गीत की कुछ पंक्तियां गुनगुनाता है और फिर बड़े ही आत्मीय भाव से भारत के सभी भाइयों और बहनों को छठ महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

Image

अफ्रीकन शख्स पर छठ का खुमार (तस्वीर साभार- @onu_special_africa)

Viral Video: भारत की संस्कृति, यहां के त्योहार और रीति-रिवाज सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। जब भी कोई विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति में ढलता है और यहां के पर्व-त्योहारों में अपनी सहभागिता दिखाता है, तो वह पल अपने आप में बेहद खास और यादगार बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुशी से झूम उठेगा। इतना ही नहीं सभी भारतीयों को इस पर गर्व भी महसूस होगा।

वायरल वीडियो में एक अफ्रीकन नागरिक बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में वे पारंपरिक लहजे में छठी मईया का गीत गुनगुनाते हैं। इसके बाद वे कैमरे के सामने आकर बेहद प्यारे और अपनेपन भरे अंदाज में कहते हैं कि हिंदुस्तान के सभी भाइयों और बहनों को छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जय छठी मईया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। छठ महापर्व, जो कि सूर्य देव और छठी मईया की उपासना का एक ऐसा महापर्व है जिसमें अनुशासन, शुद्धता और लोक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है। जब ऐसे पावन पर्व पर किसी विदेशी शख्स द्वारा शुभकामनाएं दी जाती हैं, तो यह इस बात का प्रमाण बन जाता है कि भारतीय संस्कृति की मिठास और अपनापन सीमाओं में बंधा नहीं है। देखें वीडियो...

दिल छू लेने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। इतना ही नहीं इस पल पर गर्व भी मससूस कर रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को onu_special_africa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article