बॉलीवुड

EXCLUSIVE: दलेर मेहंदी के बड़े फैन हैं विशाल ददलानी, Shruti Haasan ने 'डबल डेट' में खोला राज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2026, 12:03 PM IST

Shruti Haasan-Vishal Dadlani on Daler Mehndi: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपनी पसंद और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब श्रुति हासन ने उनसे जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है।

Image

विशाल ददलानी को पसंद हैं दलेर मेहंदी के गाने, श्रुति हासन ने बताया सिंगर का दिलचस्प राज (Image Source: Zoom/ IMDb)

Shruti Haasan-Vishal Dadlani on Daler Mehndi: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) अपनी दमदार आवाज और म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। वहीं, श्रुति हासन (Shruti Haasan) भी एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। दोनों कलाकारों की मुलाकात हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान हुई, जहां संगीत और पसंद से जुड़ी बातें सामने आईं। इस बातचीत में श्रुति ने विशाल की पसंद को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि विशाल ददलानी और श्रुति हासन ने ने क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

दलेर मेहंदी के बड़े फैन हैं विशाल ददलानी

बातचीत के दौरान श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने खुलासा किया कि विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के बहुत बड़े फैन हैं। इस पर विशाल ने भी सहमति जताई। इसके बाद विशाल ने दलेर मेहंदी के मशहूर गाने 'तुनक तुनक' (Tunak Tunak) की दुनियाभर में लोकप्रियता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गाने की पहुंच भारत के कुछ बड़े मौजूदा म्यूजिक स्टार्स से भी ज्यादा हो सकती है। विशाल ने कहा, "दुनियाभर की बात करें तो 'तुनक तुनक' भारत के सबसे बड़े एक्सपोर्ट्स में से एक है। ये दिलजीत (Diljit) और औजला (Aujla) से भी बड़ा है।"

पंजाबी म्यूजिक को लेकर क्या बोलीं श्रुति हासन?

इस बातचीत में अपनी राय रखते हुए श्रुति हासन ने 'तुनक तुनक' को हमेशा पसंद किया जाने वाला गाना बताया। एक्ट्रेस और सिंगर ने पंजाबी म्यूजिक के प्रति अपने प्यार के बारे में भी बात की। उन्होंने साफ किया कि उनकी पसंद किसी एक स्टाइल या म्यूजिक जॉनर तक सीमित नहीं है। श्रुति ने कहा, "मुझे क्लासी पंजाबी, थोड़ा हटकर पंजाबी और हर तरह का पंजाबी म्यूजिक पसंद है। फिलहाल मुझे दिलजीत दोसांझ पसंद हैं।"

'डबल डेट' में श्रुति और विशाल ने की बातचीत

'डबल डेट' एक बातचीत पर आधारित शो है, जिसे नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) होस्ट करते हैं। इस शो में मेहमानों के साथ उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों और पसंद-नापसंद से जुड़ी बातें होती हैं। श्रुति हासन और विशाल ददलानी भी इस शो की शूटिंग करते नजर आए थे। दोनों के साथ नेहा और अंगद की तस्वीरें सितंबर 2026 में सामने आई थीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article