चिल्ड्रन्स डे 14 नवंबर को बच्चों के साथ बढ़िया से पार्क की सैर करनी है। तो दिल्ली एनसीआर के ये वाले गार्डन्स एकदम ही बेस्ट हो सकते हैं।
सुंदर नर्सरी उन परिवारों के लिए अच्छी जगह है, जो बच्चों के साथ सुकून भरा दिन बिताना चाहते हैं। यहां खूबसूरत बगीचे, पेड़-पौधे, खुले लॉन और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं।
बच्चों को पक्षी देखना पसंद है, तो डियर पार्क का प्लान बनाएं। यहां हरियाली, झील और प्राकृतिक माहौल बच्चों को खूब पसंद आएगा। इस जगह पर हिरण और कई तरह के पक्षियों को देखने का अवसर मिलता है।
लोधी गार्डन सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों के लिए इतिहास को करीब से देखने का भी अच्छा मौका है। यहां पुराने मकबरे, खूबसूरत रास्ते, बड़े पेड़ और हरे-भरे लॉन हैं।
अगर आप भीड़भाड़ से दूर बच्चों के साथ शांत माहौल में समय बिताना चाहते हैं, तो बुद्धा जयंती पार्क जा सकते हैं। यहां हरे-भरे पेड़, सुंदर रास्ते और शांत वातावरण मिलता है। बच्चों के साथ टहलने, छोटी पिकनिक करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए यह अच्छी जगह है।
नोएडा सेक्टर 78 में बना वेद वन पार्क बच्चों के साथ जाने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है।
अगर आप बच्चों को कुछ अलग दिखाना चाहते हैं, तो साकेत स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज जा सकते हैं। यहां रंग-बिरंगे फूल, खूबसूरत पौधे, कलात्मक मूर्तियां और आकर्षक रास्ते देखने को मिलते हैं।