वायरल न्यूज़

Video: विदेशी महिला ने की भारत की तेज और आसान मेडिकल सर्विस की तारीफ, बोली- “कॉफी ऑर्डर करना इससे ज्यादा मुश्किल”

वायरल न्यूज (Viral News): एक विदेशी महिला भारत की तेज और आसान मेडिकल सेवा से काफी प्रभावित हुई और उसने इसे लेकर खूब तारीफ भी की। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

विदेशी महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Instagram/@liza.andmore)

भारत की मेडिकल सुविधाएं कितनी बेहतर हैं, उसकी तारीफ करती एक विदेशी महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भारत की आसान और सबसे तेज मेडिकल सर्विस की तरीफ करते नजर आ रही है। महिला का नाम लिजा है, जो यूरोप की रहने वाली हैं और इस वक्त वे अपना भारत यात्रा पर हैं। फिलहाल वे मुंबई में रह रही हैं।

महिला को करवाना था ब्लड टेस्ट

महिला ने वीडियो में बताया कि उन्हें अपने हेल्थ प्रोग्राम से पहले कुछ ब्लड टेस्ट करवाने थे। इसके लिए जहां वे ठहरी थीं, उसी के पास एक क्लिनिक ढूंढा और अपॉइंटमेंट बुक किया। आगे लिजा ने बताया कि यह पूरा प्रोसेस बेहद ही आसान और तेज था। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने क्लिनिक में जाकर पहले तो अपना टेस्ट करवाया और कुछ ही समय में उनका यह काम पूरा हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

24 घंटे के अंदर मिली रिपोर्ट

लिजा तब और भी हैरान रह गईं जब उन्हें 24 घंटे के अंदर Whatsapp पर उनके टेस्ट रिपोर्ट मिल गए। यह देख वह खुश हुईं और उन्होंने भारत की मेडिकल सर्विस को फास्ट और आसान बताते हुए कहा कि, "कॉफी ऑर्डर करना इससे ज्यादा मुश्किल है।" इस पूरे प्रोसेस में लिजा के कुल 72 यूरो (लगभग 6-7 हजार रुपये) खर्च हुए, जिसे उन्होंने थोड़ा महंगा बताया लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यहां की मेडिकल सर्विस काफी तेज और आसान है। उन्होंने अपने इस अनुभव को बहुत ही शानदार बताया।

वीडियो शेयर कर की भारतीय मेडिकल सर्विस की तारीफ

इस वायरल वीडियो को लिजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @liza.andmore से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां तमाम यूजर्स ने उनके इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। वीडियो को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि भारत में मेडिकल सेवाएं काफी आसान और सस्ती हैं, जबकि कुछ ने यह भी कहा कि उन्होंने शायद ज्यादा पैसे दे दिए है। जबकि कई यूजर्स ने यह भी बताया कि भारत में इससे भी कम कीमत में ब्लड टेस्ट हो जाते हैं और कई ऐप्स के जरिए आप घर बैठे अपना सैंपल टेस्ट के लिए दे सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article