वायरल न्यूज़

ट्रैफिक से तंग आकर महिला ने चुना नया रास्ता, रोज 2.7 किमी पैदल चलकर जाती है घर

इंस्टाग्राम पर एक महिला ने पैदल चलने के फायदे के बारे में बताते हुए अपने अनुभवों को शेयर किया। इस दौरान उसने बताया कि वह बेंगलुरु में रहती है और बेंगलुरु के ट्रैफिक से बचने के लिए वह ऑफिस से रोज पैदल ही अपने घर लौटती है। इससे उसका स्वास्थ्य भी सही रहता है और वह ट्रैफिक के झंझट से भी बची रहती है।

Image

ऑफिस से पैदल ही आना-जाना करती है यह महिला (Instagram/@silly_fied)

बेंगलुरु में पीक ट्रैफिक एक्सपीरियंस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक बार फिर ट्रैफिक से ही जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक महिला ने बेंगलुरु में होने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर अपने अनुभवों को एक वीडियो के जरिए शेयर किया। जहां महिला ने बताया कि वह बेंगलुरु के ट्रैफिक से बचने के लिए हर रोज अपने ऑफिस से घर पैदल जाया करती है। महिला का ऑफिस उसके घर से 2.7 किलोमीटर है। मगर वह ऑफिस से घर पैदल जाना ज्यादा पंसद करती है क्योंकि ऑफिस से घर पैदल लौटने की वजह से वह रोज के ट्रैफिक के झंझट से भी बची रहती है और उसकी सेहत के लिए भी यह अच्छा रहता है।

ये भी पढ़ें:

दो हफ्ते तक पैदल चलीं महिला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिल्पा नाम की एक महिला ने अपने अकाउंट @silly_fied से शेयर किया है। जिसमें वह बता रही है कि वह ऑफिस से घर तक रोज पैदल चलकर जाती हैं। उन्होंने करीब दो हफ्तों तक यह एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने वीडियो में बताया कि उनके ऑफिस से घर की दूरी करीब 2.7 किलोमीटर है। गूगल मैप्स के मुताबिक यह दूरी तय करने में लगभग 38 मिनट लगते हैं। हालांकि उन्हें कभी-कभी इससे थोड़ा ज्यादा समय भी लगा है। ऐसे में जब से उन्होंने ऑफिस पैदल जाना शुरू किया है तब से उनका समय के साथ-साथ किराया भी बच रहा है और वे उन किराए के पैसों को नारियल पानी पर खर्च करती हैं।

पैदल चलने के मिले फायदे

वीडियो में शिल्पा ने आगे बताया कि पैदल चलने से उन्हें कई फायदे महसूस हुए। उनका कहना है कि इससे उनकी एनर्जी पहले से ज्यादा हो गई और वे आसानी से अपने डेली स्टेप्स काउंट को भी पूरा कर लेती हैं। शिल्पा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि अगर संभव हो तो लोगों को शाम के समय ऑफिस से घर तक पैदल चलने की कोशिश करनी चाहिए। उनका कहना है कि यह ट्रैफिक में फंसने से बेहतर हो सकता है।

लोगों ने शिल्पा के इस फैसले की खूब तारीफ की

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस एक्सपेरिमेंट की खूब तारीफ की है, खासकर बेंगलुरु के उन लोगों ने जो रोज भारी ट्रैफिक का सामना करते हैं। उनका कहना है कि बेंगलुरु जैसे शहर में, जहां लोग अक्सर ट्रैफिक में घंटों फंसे रहते हैं, ऐसे में उनका यह आइडिया काफी अच्छा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article