कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो (Video) भी देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों के शरीर में सिरसिराहट होने लगती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यह वीडियो देखने के बाद यकीनन आपकी भी रूह कांप जाएगी।
बाइक के हेलमेट पर मधुमक्खियों ने जमा लिया अपना डेरा
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक बाइक खड़ी है और उसके रियर व्यू मिरर पर हेलमेट लटका हुआ है। वीडियो में जो खौफनाक नजारा देखने को मिल रहा है। वह यह है कि बाइक पर लटके हेलमेट पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया है और पूरे हेलमेट को मधुमक्खियों के झुंड ने छाप लिया है।
कहां का है यह वीडियो?
वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह वीडियो ब्राजील के साओ पाउलो का है। वीडियो में बताया गया है कि किसी ने अपनी बाइक को पार्क किया था, जब वह लौटा तो उसके हेलमेट पर मधुमक्खियों ने अपना डेरा जमा लिया था। जिसके बाद उसे अपनी बाइक को दोबारा छूने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में इन्हें पर्यावरण विभाग की टीम ने हटाया।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस नजारे को किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @portalg1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद इस पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां यूजर्स ने इस सोशल मीडिया पर दिखने वाले सबसे खौफनाक नजारों में से एक बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
