वायरल न्यूज़

पड़ोसियों की लड़ाई देखने के लिए घर की बालकनी से लटक गए चचा, जान की बाजी लगाकर रिकॉर्ड किया Video

हाल में एक अंकल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अंकल अपने पड़ोसियों के घर में ताक-झांक करते नजर आ रहे हैं।

Image

पड़ोसियों की लड़ाई देखने के लिए फ्लैट की बालकनी से लटकते चचा (X/@Rudhrayadav001)

कई लोगों को दूसरों की जिंदगी में झांकने की एक बुरी आदत होती है। वे अक्सर अपने आस-पास के लोगों के निजी जीवन में ताक-झांक करते रहते हैं। हमेशा यह नजर बनाए रखते हैं कि कौन क्या कर रहा है? हाल में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स अपनी जान की बाजी लगाकर अपने पड़ोसी के घर में ताक-झांक कर रहा है। इतना ही नहीं उसे दूसरों के जीवन में दखलंदाजी देने का इतना शौक है कि वह अंदर चल रहे मैटर का वीडियो भी शूट करते दिख रहा है।

जान की परवाह किए बिना चचा पड़ोसियों की करने लगे जासूसी

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स अपने घर की बालकनी से लटक कर अपने पड़ोस वाले घर में ताक-झांक कर रहा है। साथ ही अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी शूट कर रहा है। दूसरों के जीवन में दखलंदाजी करने का शौक इस शख्स को इतनी ज्यादा थी कि वह अपनी जान की परवाह किए बिना पड़ोसियों के जीवन में ताक-झांक कर रहा है। उसे इस बात का बिल्कुल भी डर नहीं है कि अगर वह गिर जाएगा तो क्या होगा? उसे उस वक्त बस इस बात से मतलब है कि उसके पड़ोस में रहने वाले आखिर क्या कर रहे हैं?

वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए चचा ने लगाई जान की बाजी

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rudhrayadav001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और 1400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में इस पूरे नजारे को बयां करते हुए कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें लिखा है, "चाचा अपनी जान की परवाह किए बिना, पड़ोसी के घर में हो रही लड़ाई का वीडियो बनाने के लिए खिड़की से लटक गए। असल में बगल वाले घर में झगड़ा चल रहा था, लेकिन आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी। जिज्ञासा वश चाचा सीधे बिल्डिंग की बालकनी से झूलकर वीडियो रिकॉर्ड करने लग गए।"

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो (Video) देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इन्हें दूसरों को वायरल करने का शौक था खुद ही वायरल हो गए।" दूसरे ने लिखा, "जीवन का क्या है, पहले लड़ाई का मजा लिया जाए।" तीसरे ने लिखा, "जासूसी चल रही है भाई, 007 वाली।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article