वायरल न्यूज़

सरहद से पहली बार घर लौटा फौजी, गांव वालों ने जश्न मनाकर किया जबरदस्त स्वागत, Video देख हो जाएंगे इमोशनल

सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगा दी और सेना के जवान के लिए सम्मान कई गुना ज्यादा बढ़ गया।

Image

सेना के जवान के स्वागत में खड़े लोग (Instagram/@timesnow_trending)

हमारे देश के जवान सीमा सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जब वे देश की सेवा कर छुट्टी पर घर आते हैं तो यह पल उनके परिवार के लिए बहुत ही अनमोल होता है। कई बार गांव-शहर के लोगों के लिए भी उनका घर लौटना काफी खुशी का विषय होता है। इस खुशी के पल का एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारतीय फौजी जब छुट्टी लेकर सरहद से अपने घर लौटता है, तब उसके गांव-घर के लोग उसका बहुत ही भव्य स्वागत करते हैं।

माटी के लाल को लेने स्टेशन पर पहुंचे गांव के लोग

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सेना का एक जवान जैसे ही अपने गांव पहुंचता है, वहां पहले से ही लोग उसके आने के इंतजार में खड़े रहते हैं। इस दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा और फूलों की माला देखा जा सकता है। जवान के पहुंचते ही लोग उन फूलों की माला को उसके गले में पहनाकर उसका भव्य स्वागत करते हैं और उसके साथ चलते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते दिखते हैं। थोड़ी दूर चलने के बाद वे सेना के जवान को एक गाड़ी पर खड़ा कर उसे किसी सेलिब्रिटी की तरह सम्मान देते हैं।

पूरे जोश के साथ हुआ सेना के इस जवान का स्वागत

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि सेना के इस जवान को लेने के लिए गांव के छोटे-बड़े, बच्चे-बुजुर्ग सभी लोग पहुंचे हुए थे। हर कोई उस फौजी को देखने के लिए रास्ते में खड़ा है और उसकी रैली के पीछे-पीछे चल रहा है। पूरा नजारा खुशी और गर्व से भरा हुआ दिख रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे सेना के इस जवान को रेलवे स्टेशन से घर तक ले जाने के लिए पूरा गांव आया हुआ है। लोग उसके स्वागत में उसके घर तक पीछे-पीछे जाते दिख रहे हैं। कई लोग उसके साथ खडे़ होकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं तो कई लोग उसकी गाड़ी के सामने डांस करते हुए घर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

वीडियो देख लोग हुए भावुक

सोशल मीडिया पर लोग इस जवान के वीडियो (Video) को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। साथ ही लोग इस वीडियो को देख भावुक भी हो रहे हैं। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए उस गांव के लोगों की देशभक्ति की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “हमारे लिए यही असली हीरो हैं।” जबकि कुछ अन्य लोगों ने कहा कि हम सभी को अपने देश के जवानों पर गर्व है। इस तरह के सम्मान से जवानों का हौसला भी बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article