वायरल न्यूज़

असलहा हम भी रखते हैं पहलवान! बच्चे को इशारे कर डरा रहा था शख्स, अगले ही पल हाथ में खिलौने वाली बंदूक देख हवा हो गई टाइट

बच्चे तो बच्चे होते हैं। उन्हें कभी भी डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि बच्चे डर जाते हैं तो आप इस वीडियो को देख डालिए। अगर आपने अभी तक ये वीडियो नहीं देखा, तो फटाफट स्टोरी के नीचे स्क्रॉल करिेए फिर आपको इस मासूम 'दबंग' की करामात दिख जाएगी।

Image

बच्चे का हाथ में खिलौने वाली गन (Instagram/@asli.shubhh)

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होते रहता है जिसे देख लोग ठहाके लगाने के साथ-साथ हैरान भी हो जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बच्चे को कुछ इशारे कर डरा रहा था। तभी अगले ही कुछ सेकेंड में जब वह शख्स बच्चे के हाथ में खिलौने वाली बंदूक देखता है तो उसकी सारी हवा निकल जाती है।

बच्चे को इशारे से डराने की कोशिश कर था शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी बच्चे को इशारों-इशारों में डराने की कोशिश कर रहा था। बच्चा अपने पिता जी के साथ खड़ा था। उसके पिता जी शायद बैंक के किसी काम में व्यस्त थे, तभी वह शख्स उस बच्चे को हाथ से इशारे करते हुए बंदूक दिखाने की कोशिश कर रहा था। तभी वह मासूम बच्चा अपने पिता के साये में छुपने लगता है। लेकिन जैसे ही शख्स की नजर उस बच्चे के हाथ में खिलौने वाली बंदूक पर जाती है, वैसे ही शख्स की सारी हेकड़ी एक पल में ही हवा हो जाती है। शख्स सोचता है कि बच्चे के हाथ में जब अभी से ही बंदूक है, भले ही वह खिलौने वाली ही क्यों ना हो। ऐसे में वह बच्चा दिलेर ही होगा।

लोगों ने बच्चे को बताया छोटा डॉन

बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @asli.shubhh नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बच्चे से बदमाशी नहीं मित्तर।" दूसरे ने लिखा, "असलहा सिर्फ तेरे पास ही नहीं उस बच्चे के पास भी है। गलत आदमी को डरा रहा है।" तीसरे ने लिखा, "मत कर लला मत कर।" ऐसे ही वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कई लोगों ने बच्चे को 'मिनी दबंग' बुलाया तो कुछ ने छोटा डॉन की उपाधी तक दे डाली।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article