Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। जबकि, कुछ मामलों को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से धूम मचा रहा है, जिसमें एक ऑफ-रोड गाड़ी ने नामुमकिन लगने वाले कारनामे को सच कर दिखाया है। इस वीडियो को देखने के बाद अच्छे-अच्छे ड्राइवरों के पसीने छूट जाएंगे।
सामने आए इस रोमांचक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सीधी और खड़ी पहाड़ी के नीचे कुछ लोग और गाड़ियां मौजूद हैं। पहाड़ी की ढलान इतनी ज्यादा है कि आम इंसान के लिए वहां पैदल चढ़ना भी किसी चुनौती से कम न हो। लेकिन, तभी एक दमदार गाड़ी अपनी पूरी ताकत और रफ्तार के साथ उस सीधी चट्टान पर ऊपर की तरफ बढ़ना शुरू करती है। धूल के गुबार उड़ाते हुए और टायरों की जबरदस्त पकड़ के सहारे गाड़ी बिना रुके सीधे आसमान की तरफ जाती दिखती है। कुछ ही सेकंड के भीतर, वह गाड़ी उस खतरनाक और सीधी चढ़ाई को पार करते हुए सफलतापूर्वक पहाड़ी की चोटी पर जा पहुंचती है। नीचे खड़े लोग इस अक्लमंदी और दिलेरी भरे स्टंट को बस आंखें फाड़े देखते रह जाते हैं। ऑटोमोबाइल और एडवेंचर प्रेमियों के बीच इस तरह के स्टंट हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। गाड़ी के टायरों की ग्रिप्पिंग, ड्राइवर का गजब का आत्मविश्वास और वाहन की भारी हॉर्सपावर का यह अद्भुत तालमेल हर किसी को हैरान कर रहा है। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हेवी ड्राइवर निकला। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को emmadavis06001 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और ड्राइवर के जिगर की दाद भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
