वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसान है या रोबोट...टपरी पर चाय बनाने का ऐसा सुपरफास्ट अंदाज, टैलेंट देख फैन हो गए लोग

Viral Video: इस वायरल वीडियो में दो युवा बेहद ऊर्जावान और अनोखे स्टाइल में चाय तैयार कर रहे हैं। चाय बनाने के दौरान उनका यह कलात्मक और जोश से भरा तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है। इतना ही नहीं लोग टैलेंट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

इसे कहते हैं असली देसी टैलेंट (तस्वीर साभार- @azher.janab)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी कोई बेहतरीन डांस वीडियो तहलका मचाता है, तो कभी कोई अनोखा टैलेंट (Talent Video) लोगों को हैरान कर देता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इसी कड़ी में इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इन युवाओं की तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बनी टपरी पर दो युवा कितने जोश और उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। उनके सामने बड़े-बड़े पतीले रखे हैं जिनमें आग सुलग रही है। जिस स्टाइल में वे चाय बना रहे हैं और उसे बड़े करीने से एक बर्तन से दूसरे बर्तन में उड़ेल रहे हैं, वह वाकई देखने लायक है। यह सिर्फ चाय बनाना नहीं, बल्कि किसी कला प्रदर्शन जैसा प्रतीत होता है। वीडियो में दिख रहे इन दोनों लड़कों के चेहरे पर काम के प्रति लगन और ऊर्जा साफ झलकती है। आजकल के दौर में जहां युवा ऑफिस की नौकरी या आसान काम की तलाश में रहते हैं, वहीं ये लड़के अपनी छोटी सी टपरी पर पूरी मेहनत, ईमानदारी और अपने खास अंदाज से ग्राहकों का दिल जीत रहे हैं। उनका यह स्टाइल न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि इंटरनेट पर भी यह चर्चा का विषय बन गया है। देखें वीडियो...

    लड़कों का अनोखा टैलेंट

    वीडियो में दोनों लड़के का टैलेंट देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इनका लेवल तो अलग ही है। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को azher.janab नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं असली देसी टैलेंट। कुछ का कहना है कि दोनों लड़कों ने माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article